[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news ठोकर से दो की मौत, धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ चालक धराया

ठोकर से दो की मौत, धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ चालक धराया

0
ठोकर से दो की मौत, धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ चालक धराया

मैनाटांड़. इंडो नेपाल बार्डर सड़क पर धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने भोर में टहल रहे अबोध बच्ची और एक महिला को ठोकर मार दिया. घटना भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरदेही गांव से सटे इंडो नेपाल बार्डर सड़क पर बुधवार के भोर की है. घटना के बाद ग्रामीणों ने धान लदे ट्रैक्टर ट्राॅली समेत चालक को दबोच लिया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की भोर में गांव की महिलायें सड़क पर टहल रही थी. तबतक भंगहा से इनरवा की तरफ जा रही धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर एक महिला और एक बच्ची को ठोकर मार दिया. घटना के बाद हो-हल्ला होने पर लोग जुटे और चालक सहित धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया. वहीं घायल होकर सड़क पर गिरी चंद्रप्रकाश पासवान की छह वर्षीय पुत्री आरती कुमारी और हरिशंकर प्रसाद की पत्नी 35 वर्षीय निर्मला देवी को इलाज के लिए इनरवा बजार ले गये. जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया. वहीं जीएमसीएच पहुंचते पहुंचते दोनों की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची भंगहा पुलिस ने धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया. जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेढ़वा गांव के शिव साह का है. वहीं धराया चालक मुकेश सहनी है. भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि चालक सहित धान लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना लाया गया है. वहीं मृतक बच्ची और महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उधर इस घटना को लेकर परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है. उधर नगरदेही गांव में शोक की लहर है. साठी-चनपटिया स्टेशनों के बीच रेल ट्रैक से अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव मिला साठी. नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर ही रेलखंड के साठी चनपटिया स्टेशन के बीच पिलर संख्या 229/7-229 /9 के बीच रेलवे ट्रैक से एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बुधवार को सुबह में बरामद किया है. मृत युवक लाल रंग का शर्ट और लाल रंग का ही पेंट पहना हुआ है तथा दाहिने हाथ में लाल रंग का कलवा बंधे हुए हैं. शव को देखने के लिए आसपास के लोग उमड़ पड़े थे. रेलवे ट्रैक पर धड से सर लगभग 10 फीट अलग पड़ा हुआ था. निकटवर्ती ग्रामीणों की मानें तो शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष छिपाने की नीयत से शव को लाकर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजन कुमार दरोगा नीतीश कुमार एवं जमादार रघुनंदन मेहता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतियां भेज दिया गया है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मृत्यु युवक के फोटो से पहचान करने की कोशिश की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला सुसाइट का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला क्लियर हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel