[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news फर्जी आधार कार्ड बनाने मामले में संचालक समेत दो गिरफ्तार

फर्जी आधार कार्ड बनाने मामले में संचालक समेत दो गिरफ्तार

0
फर्जी आधार कार्ड बनाने मामले में संचालक समेत दो गिरफ्तार

हरनाटांड़. नौरंगिया थाना की पुलिस ने सिरिसिया चौक पर संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले संचालक सह सिरिसिया निवासी सिकंदर कुमार व शंकर राम को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया. वही दुकान से बरामद लैपटॉप सहित मोबाइल तथा करीब 100 आधार कार्ड को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम बगहा दो सीओ रवि प्रकाश चौधरी नौरंगिया थाना पहुंचे थे. जहां उन्होंने जानकारी दिया था कि सिरिसिया चौक पर संचालित सीएसपी में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा है. जिसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे और थानाध्यक्ष के साथ दुकान पर छापेमारी किया, लेकिन मौके से सीएसपी संचालक सिकंदर कुमार व उसका सहयोगी शंकर राम मौके से फरार हो गए थे. जिसके बाद टीम के द्वारा जांच किया गया तो पाया गया कि वहां पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा है. कारण की उक्त सीएसपी से करीब 100 आधार कार्ड बरामद हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने लैपटॉप व मोबाइल के साथ बरामद आधार कार्ड को जब्त कर थाना ले गयी थी. उसके बाद मौके से फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु डीएसपी के साथ छापेमारी शुरू की गयी. जिसका परिणाम हुआ कि गुरुवार को फरार दोनों युवक को पकड़ कर थाना लाने के बाद गहनता से पूछताछ की गयी. जिस दौरान जानकारी मिली कि इनके द्वारा फर्ज तरीका से आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था. जिसके बाद दोनों युवक को गिरफ्तार करते हुए सीएसपी को भी सील कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel