[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

0
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

प्रतिनिधि,सीवान. पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान जीरादेई रेलखंड पर रविवार को दाहा नदी पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.मृतक को पहचान आदित्यनाथ तिवारी के रूप में हुई है जो रघुनाथपुर थाने के रघुनाथपुर निवासी स्व. हरिहर तिवारी का पुत्र था.घटना के संबंध में बताया जाता है कि कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि जीरादेई–सीवान रेलखंड के दाहा नदी पुल संख्या 97 पर एक युवक इंजन से टकरा गया. इसकी जानकारी गाड़ी संख्या 19601 के चालक ने मेमो के माध्यम से स्टेशन मास्टर सीवान को दी.सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट सीवान के पदाधिकारी एएसआई सुरेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे. जांच में मृतक की पहचान आदित्यनाथ तिवारी पिता स्व. हरिहर तिवारी, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान के रूप में हुई.घटना के बाद हुसैनगंज थाना के थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और तलाशी ली, जिसमें मृतक के पास कोई यात्रा टिकट या प्राधिकार पत्र नहीं मिला.मौके की कार्रवाई पूरी कर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस अपने साथ ले गई. घटना के कारण किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. पढ़ाई के लिए टोका तो घर से भागा बच्चा भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के लौवा रामपुर गांव निवासी राजकुमार महतो की पत्नी उर्मिला देवी ने अपने 12 वर्षीय पुत्र रितिक महतो के घर से भाग जाने को लेकर शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराया है.दर्ज आवेदन में बताया गया है कि पढ़ाई करने के लिए कहने पर रितिक घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.इसके बाद थाने में आवेदन देकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई गई. पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel