[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

0
पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी. कर्रा थाना क्षेत्र के मुर्हू जंगल से पुलिस ने पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में बंदगांव थाना क्षेत्र के जलासर गांव निवासी सैमुएल गुड़िया, तपकरा के चंपबहार निवासी धीरज स्वांसी, रनिया के निचितपुर निवासी सुनील स्वांसी शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का पर्चा, मोबाइल बरामद किया है. गुरूवार को एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्रा के मुर्हू जंगल में पीएलएफआई के हार्डकोर उग्रवादी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने, संगठन विस्तार करने और क्षेत्र में लेवी मांगने को लेकर बैठक करने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को हथियार के साथ पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वे 30 अप्रैल को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुकु सरना स्थल महुआटोली के पास रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग करने, आग लगाने और पर्चा चिपकाने में की घटना में शामिल थे. वहीं तोरपा थाना क्षेत्र के गैस संचालक के वाहन में भी गोली चलाने में वे शामिल थे. छापेमारी में तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेष कुमार, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार, पुअनि जुगेश सिंह, जितेंद्र राम, राजू कुमार, सअनि संदीप मुंडा, अशोक कुजूर, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल शामिल थे.

कर्रा के कटमकुकू के पास रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग में थे शामिल

तोरपा में गैस संचालक के वाहन पर फायरिंग की घटना को दिया था अंजामB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel