[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news कुड़वाटांड बाजार में 50 से अधिक दुकानों के सामने से हटे अस्थायी कब्जा

कुड़वाटांड बाजार में 50 से अधिक दुकानों के सामने से हटे अस्थायी कब्जा

0
कुड़वाटांड बाजार में 50 से अधिक दुकानों के सामने से हटे अस्थायी कब्जा

खैरा.

प्रखंड क्षेत्र के कुड़वाटांड बाजार में गुरुवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे और दुकानों के सामने किये गये स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में राजस्व कर्मियों और पुलिस बल की भी मौजूदगी रही. प्रशासन की कार्रवाई से बाजार में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. अभियान के दौरान करीब पचास से अधिक दुकानों के सामने लगाए गए टीन शेड, बांस-बल्ला, अस्थाई गुमटी और सड़क तक बढ़ाए गए सामान को हटवाया गया. अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी. प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से बाजार में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को भी खैरा बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. प्रशासन लगातार दूसरे दिन अभियान चलाकर बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने में जुटा है. अधिकारियों ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel