[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news saran news : शिक्षक निर्वाचक सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित, छह नवंबर तक करें आवेदन

saran news : शिक्षक निर्वाचक सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित, छह नवंबर तक करें आवेदन

0
saran news : शिक्षक निर्वाचक सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित, छह नवंबर तक करें आवेदन
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. प्रमंडलीय आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 3-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अध्यक्षता में उपनिर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान एवं सारण तथा क्षेत्रीय उपनिदेशक शिक्षा, सारण प्रमंडल, छपरा एवं तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल छपरा के साथ 3-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न हुई. प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा बताया गया कि 30 सितंबर को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए दैनिक समाचार पत्रों में आम सूचना का प्रकाशन किया जा रहा है.

यह है अर्हता तिथि

बिहार राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के वैसे शिक्षक जो अर्हता तिथि एक नवम्बर से ठीक पहले छह वर्ष के भीतर कम से कम तीन वर्ष के लिए नियमित आधार या तदर्थ आधार पर संपूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण का कार्य किया हो और वह संस्थान माध्यमिक विद्यालय से कम न हो तथा वे सामान्य तौर पर इस निर्वाचन क्षेत्र में निवास करते हों, 3-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक बनने के लिए पात्र होंगे.

निर्वाचक सूची तैयार करने का कार्यक्रम

वैसे सभी पात्र शिक्षक निर्वाचक सूची में नाम जोड़े जाने के लिए प्ररूप-19 में आवेदन पत्र संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, नाम निर्दिष्ट पदाधिकारी के कार्यालय में छह नवंबर तक किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में अपना आवेदन स्वयं अथवा संस्थान प्रमुख के माध्यम से जमा कर सकते हैं, 25 नवंबर को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इसके उपरांत 10 नवंबर को दावे एवं आपत्तियों की प्राप्ति की जायेगी. प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन के उपरांत 30 दिसंबर को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपर्युक्त सभी कार्रवाई ससमय संपन्न की जाये. जानकारी हो कि भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार से मिले निर्देश के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने यह तैयारी शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel