[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news यात्री सुविधाओं से लैस होगा काढ़ागोला रेवले स्टेशन भवन

यात्री सुविधाओं से लैस होगा काढ़ागोला रेवले स्टेशन भवन

0
यात्री सुविधाओं से लैस होगा काढ़ागोला रेवले स्टेशन भवन

काढागोला रेलवे स्टेशन नये भवन निर्माण कार्य में आयी तेजी सेकेंड फ्लोर पर होगा वेटिंग रूम, लिफ्ट के साथ फर्स्ट फ्लोर पर होगा रेस्टोरेंट बरारी प्रखंड के पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के काढ़ागोला स्टेशन का जीणोद्धार व सुसज्जित करने का कार्य तेजी से चल रहा है. नये स्टेशन भवन का निर्माण कार्य काफी जोर शोर से किया जा रहा है. भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर रेलवे के इंजीनियर बारीकी के साथ संवेदक कार्य कर रहे हैं. ग्राउंड फ्लोर का काम जारी है. सुसज्जित वासरूम टायलेट, स्नानागार, आरपीएफ कार्यालय, टिकट आरक्षण काउंटर, टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, बड़ा हॉल, मुसाफिर खाना, आउट इन द्वार, केंटिन एवं पोर्टिको से सुसज्जित होगा. नया भवन 25 करोड़ से बन रहा है. स्टेशन भवन काफी मजबूत बन रहा है. स्टेशन प्रवेश द्वार पर पोर्टिको होगा. स्टेशन प्रवेश द्वार जाने के लिए व वापसी के लिए अलग- अलग सड़कें होंगी. गाड़ी पार्किंग की भी उत्तम व्यवस्था होगी. काढागोला स्टेशन के प्लेटफार्ट दो एवं तीन पर दिव्यांग यात्री के लिए रैम्प का निर्माण किया जा रहा है. दो यात्री शेड का निर्माण जारी है. पेयजल एवं शौचालय की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है. प्लेटफार्म एक की लम्बाई 28 बोगी का किया है. यात्री कुर्सी मार्बल की बनाई गई है. प्लेफार्म पर कई शौचालय एवं यूरेनिकल का निर्माण किया जा रहा. प्लेटफार्म एक पर भी रैम्प का निर्माण कराने की तैयारी हो रही है. प्लेटफार्म एक, दो, तीन पर एलईडी पर ट्रेन टाईमर लगाया गया है. प्लेटफार्म पर बोगी नम्बर प्लेट लगाने की योजना है. स्टेशन से रेलवे समचार तक सड़क चौड़ीकरण कार्य भी किया जाना है. रेलवे समपार फाईव बी पर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है. अंडर पास बन जाने से रेलवे समपार पर सिर्फ बड़ी वाहनों का आवाजाही होगी. छोटी गाड़ियों का लोड काफी कम हो जायेगा. दोनों क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी. संवेदक बताते है जल्द काम पूरा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel