[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र व प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र व प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

0
सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र व प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

कहा: इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें कार्य

सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर डीएम ने की प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक

लखीसराय

डीएम शैलेंद्र कुमार के निदेशानुसार गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों का निरीक्षण सहयोग शिविर के प्रभारी पदाधिकारियों ने किया. निरीक्षण के क्रम में चिन्हित शिविर स्थलों पर लगाये गये बैनर, प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, शिकायत काउंटर, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन की प्रक्रिया, पंजी संधारण, आम नागरिकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा प्राप्त शिकायतों के निवारण की स्थिति की समीक्षा की गयी. शिविर प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा स्थल पर उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए फीडबैक लिया गया. सभी सहयोग शिविर के लिए नामित पदाधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त किया गया. इस आधार पर आयोजित डीएम के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि थाना एवं प्रखंड स्तर पर सेवा समाधान से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से साथ शीघ्र निष्पादन किया जाय. जिन आवेदनों का निष्पादन किसी कारणवश लंबित है, उनकी अलग सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाय. डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर राज्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजना है. उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से लगातार की जा रही है. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी पंचायतों में कार्यरत कर्मियों के लिए भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, बैठक में एसपी प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel