[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news मानविकी संकाय के शोधार्थी 15 व 16 मई को देंगे प्रेजेंटेशन

मानविकी संकाय के शोधार्थी 15 व 16 मई को देंगे प्रेजेंटेशन

0
मानविकी संकाय के शोधार्थी 15 व 16 मई को देंगे प्रेजेंटेशन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल 15 और 16 मई को मानविकी संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लेगी. इसमें 15 मई को हिंदी और अंग्रेजी विषय के शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. जबकि 16 मई को संस्कृत, बांग्ला, उर्दू और दर्शनशास्त्र के शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. इसमें शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य की प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. बता दें कि यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार, विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा प्रत्येक 6 माह में शोधार्थियों के शोध कार्यों के प्रगति का अवलोकन और समीक्षा की जाती है. इसे लेकर 15 और 16 मई को मानविकी संकाय के शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति का रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, 15 मई को हिंदी और अंग्रेजी के कुल 32 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. इसमें हिंदी के 17 और अंग्रेजी के 15 शोधार्थी हैं. 16 मई को संस्कृत, बांग्ला, उर्दू और दर्शनशास्त्र के शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. इसमें संस्कृत के 2, बांग्ला के 4, उर्दू के 7 तथा दर्शनशास्त्र के 19 शोधार्थी शामिल हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel