[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news राजद कार्यकर्ताओं की बैठक कर इंजीनियर प्रभाष ने दिया 2025 की जीत का मंत्र

राजद कार्यकर्ताओं की बैठक कर इंजीनियर प्रभाष ने दिया 2025 की जीत का मंत्र

0
राजद कार्यकर्ताओं की बैठक कर इंजीनियर प्रभाष ने दिया 2025 की जीत का मंत्र

हम सबको एकजुट होकर 2025 में महागठबंधन की सरकार बनानी है : प्रभाष उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन परिसर में बुधवार राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. आयोजित बैठक की अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र यादव जबकि संचालन पवन यादव ने किया. मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त है बदलाव का,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जो विकास और सामाजिक न्याय का विजन सामने आया है, उसे घर-घर पहुंचाना है. हम सबको एकजुट होकर 2025 में महागठबंधन की सरकार बनानी है और बिहारीगंज को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाना है. 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प यह लड़ाई सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और विकास की लड़ाई है. तेजस्वी यादव का जो विजन है, शिक्षित बिहार, स्वावलंबी युवा, सामाजिक न्याय और सबका विकास उसे लेकर हम सबको हर गांव, टोला, गली तक पहुंचना है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी और बिहारीगंज में बदलाव की शुरुआत हम सब मिलकर करेंगे. आगे ई.प्रभाष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर संवाद करें और राजद की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं. हम कार्यकर्ता सिर्फ झंडा ढोने वाले नहीं हैं, हम बदलाव के वाहक हैं. हम सब मिलकर यह साबित करेंगे कि बिहारीगंज अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि आगे बढ़ेगा,एक नई सोच और नई दिशा के साथ. पिछले कई दशकों से बिहारीगंज की उपेक्षा हुई है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई. साथ ही बैठक में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर, हर पंचायत में सक्रिय टीम का गठन करने की योजना,युवाओं, महिलाओं और किसानों को अभियान से जोड़ने की रणनीति तय की गई. तेजस्वी यादव की प्राथमिकताओं,रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का का आह्वान किया गया. चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर ई. प्रभाष ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देखा जा रहा है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से गरीब, दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश चल रही है. यह एक बड़ी साजिश ही नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है,भाजपा आरएसएस बिहार में मनुवाद की स्थापना करना चाहती है. यह वोट और अधिकार की लड़ाई है, जिसे हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से लड़ना होगा. एक-एक मतदाता को जागरूक करना सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है. अगर वोट से वंचित हुए, तो फिर अधिकार से भी वंचित हो जाएंगे. वहीं राजद नेता रामकृष्ण मंडल ने कहा की पार्टी की ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं. हमें हर पंचायत, हर गांव तक तेजस्वी यादव का संदेश पहुंचाना है. आज की यह बैठक सिर्फ संगठन की मजबूती का नहीं, बल्कि बदलाव की तैयारी का हिस्सा है. मौके पर पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव,पुरण मंडल,महेंद्र यादव,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम कुमार, मो अयूब अली,बालेश्वर यादव, रंजीत साह,शंभू चौधरी,मुरली मंडल,छात्र उपाध्यक्ष सुमन यदुवंशी, छात्र सचिव सैफ अख्तर,शंकर यादव,अशोक यादव, छत्री यादव,सुनील यादव,उमेश साहनी,बिनोद यादव,वार्ड सदस्य पंकज रजक,सरपंच विपत पासवान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel