[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news पुलिस ने बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस ने बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
पुलिस ने बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

किशनगंज.किशनगंज पुलिस द्वारा लगातार जिले के विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल कर रही है. साथ ही अलग अलग थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ बैंकों में जांच की जा रही है. सोमवार को भी पुलिस ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर जानकारी ली. इस दौरान बड़े निकासी से पूर्व इसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया. शाखा की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी ली. बैंक के गार्ड को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बैंक के अंदर आने वालों के कागजात की जांच करें. अगर कोई संदिग्ध लगे तो पहचान पत्र देखें और तुरंत ही पुलिस को सूचना दें. एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि बैंकों के आसपास भटकने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग अलग टीम का गठन किया गया है. पूरे जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में सुरक्षा की पड़ताल की जा रही है. एहतियातन बैंक आने वालों लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. बैंकों में जांच पड़ताल का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel