Dhanbad News: चेक पोस्ट बनाने का कार्य फिलहाल निरस्त : मैनेजर Dhanbad News: बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में संचालित जीटीए आउटसोर्स कंपनी के बगल में सीआइएसएफ चेक पोस्ट बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. इस दौरान कुछ देर के लिए कंपनी का कार्य भी प्रभावित किया गया. सूचना मिलने पर कोलियरी के पीओ जेके जयसवाल, मैनेजर अमित कुमार व अन्य पहुंचे. आंदोलनकारियों से वार्ता की. बताया जाता है कि यहां नया कोल डंप बनाया जा रहा है. डंप से कोयला चोरी ना हो इसके लिए सीआइएसएफ का चेक पोस्ट बनाया जा रहा था. बिसपट्टिया के पास चेक पोस्ट बनाने की बात पर स्थानीय लोग भड़क उठे और इसका विरोध करना शुरू कर दिया. महिलाओं ने कहा कि यहां बगल में तालाब है. सूत्रों के अनुसार प्रबंधन ने विरोध को देखते हुए चेक पोस्ट बनाने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया. इसके बाद अधिकारी वापस लौट गये. विरोध करने वालो में राजकुमार दास, विकास बजरंगी, जाहिर शमी, सोनू खान, अमन कुमार, राहुल सिंह, दिलीप यादव, विक्रम यादव, कामेश्वर यादव, पवन यादव, उत्तम गुप्ता, विकास सिंह गोपाल , किशोरी यादव , नागेश्वर भुइयां व महिलाएं शामिल थीं. इधर कोलियरी मैनेजर ने बताया कि कोल डंप के निकट चेक पोस्ट बनाने का लोगो ने विरोध किया.