[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news किसानों की समस्याओं व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

किसानों की समस्याओं व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

0
किसानों की समस्याओं व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कुमारखंड ़ बिहार राज्य किसान सभा का 16वां जिला सम्मेलन नीति प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य एवं जिला संयोजक गणेश मानव, कमलेश्वरी साह तथा गजेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों, मजदूरों और किसान सभा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया़ मुख्य वक्ता एवं राज्य पर्यवेक्षक रणधीर यादव ने केंद्र और राज्य सरकारों की आर्थिक नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, कृषि लागत में वृद्धि और किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है. किसानों की आय बढ़ाने के दावों के बावजूद उनकी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की. कहा कि शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है. उन्होंने शिक्षा एवं रोजगार को सरकार की प्राथमिकता बनाने की मांग की. सम्मेलन में धर्म एवं जातिवाद की राजनीति पर भी सवाल उठाए गए. वक्ताओं ने कहा कि जनता के मूल मुद्दों किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से ध्यान भटकाने के लिए समाज को जाति एवं धर्म के आधार पर विभाजित किया जा रहा है. उन्होंने किसानों, मजदूरों एवं आम जनता से सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया. इस अवसर पर ललन कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, रणधीर कुमार यादव, जगरनाथ झा, अशोक कुमार यादव, कैलाश सिंह, देवनारायण सरदार, श्यामसुंदर यादव, अनमोल यादव और पन्नालाल यादव समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. सम्मेलन में राजेन्द्र यादव, अम्बुज कुमार, सविता देवी, दुलारी देवी, कौशल कुमार सिंह, बेचन राम, बबलू कुमार, धीरेन्द्र कुमार, पतंजलि यादव, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel