[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news नहर में डूबने से मजदूर की मौत

नहर में डूबने से मजदूर की मौत

0
नहर में डूबने से मजदूर की मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में किराया पोस्टमार्टम नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला शिव मंदिर स्थित नहर के समीप शुक्रवार की सुबह हुई घटना आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला शिव मंदिर स्थित नहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला वार्ड नंबर 36 निवासी लाल बाबू नट का 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र नट उर्फ पीलिया नट है एवं वह पेशे से मजदूर था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह उठने के बाद घर से बाहर नहर के किनारे शौच करने के लिए गया था. जहां वह असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ा. काफी देर बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. तभी खोजबीन के दौरान उन्होंने देखा कि वह नहर में मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकल गया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में छोटा था. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. हुई इस घटना के बाद मृतक की मां, पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel