[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news मौत मामले में 12 लोगों को किया नामजद

मौत मामले में 12 लोगों को किया नामजद

0
मौत मामले में 12 लोगों को किया नामजद

भरगामा. थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती का शव आम के पेड में दुपट्टे लटका मिला. पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. घटना को लेकर युवती के पिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मृतका गुड़िया कुमारी के पिता संजय पासवान ने शुक्रवार देर शाम थाना में आवेदन देकर 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. आवेदन में बताया मेरी पुत्री 18 वर्षीय गुड़िया कुमारी सुबह में शौच के लिए आम के बगीचे की तरफ गयी थी. वहीं नामजद युवकों द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से घात लगाकर बैठा था. मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आम के पेड़ में लटका दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया पीड़ित पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन में 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

30 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

सिकटी.

सिकटी पुलिस शुक्रवार की रात्रि गश्ती के दौरान 30 बोतल नेपाली शराब बरामद की. वहीं पुलिस को चकमा देकर तस्कर मौके पर से फरार हो गया. सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की देर रात रात्रि गश्ती के दौरान करिया चौक से लौटते हुए सिकटी पैट्रोल पंप की तरफ गश्त कर रहे थे. सैदाबाद कॉलोनी की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए आते दिखा. पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने लगा. पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति का पीछा करने लगी. सड़क के किनारे झोला को फेंककर मौके पर से फरार हो गया. झोला की तलाशी लेने पर 30 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई. जिसे जब्त कर थाना लाया गया. वहीं फरार तस्कर को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel