[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news अंतर राज्य कराटे चैंपियनशिप में कटिहार को मिले तीन पदक

अंतर राज्य कराटे चैंपियनशिप में कटिहार को मिले तीन पदक

0
अंतर राज्य कराटे चैंपियनशिप में कटिहार को मिले तीन पदक

कटिहार ड्यूअर्स स्पोर्ट्स एंड कराटे एकेडमी, जलपाईगुड़ी, वेस्ट बंगाल के धुपगुड़ी के नथवाहाट आश्रम गवर्नमेंट स्पॉन्सर हाई स्कूल के इंडोर हॉल में 31 अगस्त को आयोजित द्वितीय बिसवा महावीर चिलाराय ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में कटिहार, बिहार का जलवा रहा. उक्त प्रतियोगिता में कटिहार जिले के मार्शल आर्ट प्लेनेट कटिहार से दो कराटे खिलाड़ियों श्रेया साह एवं शौर्य कुमार साह ने हिस्सा लिया था. जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों का शानदार व सराहनीय प्रदर्शन रहा. उक्त जानकारी देते हुए मुख्य प्रशिक्षक सह तकनीकी निदेशक सेंसेई श्रवण कुमार साह ने बताया कि श्रेया साह ने 11 से 12 वर्ष उम्र वर्ग के बालिका कुमीते (फाइट) स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक व इसी उम्र वर्ग के काता स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक सहित दो पदक अपने नाम किया है. शौर्य कुमार साह ने 10 से 11 वर्ष उम्र वर्ग के बालक कुमीते (फाइट) स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम करते हुए कटिहार व बिहार को तीन पदक प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर कराटे संघ के राजकुमार यादव, शंकर पासवान, रंजन कुमार चौहान, राकेश रोशन, पूजा कुमारी, आशीष कुमार साह, रंजना कुमारी, सूरज कुमार, अमित कुमार, मेनू कुमारी, पप्पू कुमार, हर्ष राज, आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel