[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news एक सप्ताह में हर मानक में बेहतर करें

एक सप्ताह में हर मानक में बेहतर करें

0
एक सप्ताह में हर मानक में बेहतर करें

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग का किया समीक्षा, दिये कई निर्देश

24 सीएच 15- बैठक करती उपायुक्त.

चतरा, सिमरिया, हंटरगंज के बीपीओ को सुधार करने का निर्देश

प्रतनिधि, चतरा.

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बैठक कर शिक्षा विभाग की समीक्षा की. इस दौरान जिले के विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति, विद्यार्थियों की प्रगति व विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का बारी-बारी से समीक्षा किया. समीक्षा के दौरान कुछ प्रखंडों का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं पाया गया. इस पर उपायुक्त ने चतरा, सिमरिया, हंटरगंज के बीपीओ को सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी मानकों में बेहतर प्रदर्शन कराने को कहा. प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में राज्य रेल टेस्ट व प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को जिला रेल टेस्ट कराने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई व प्रगति का नियमित आकलन किया जा सके. दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए रिसोर्स शिक्षकों को डोर टू डोर अभियान चलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने व्यवसायी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए ई-विद्या वाहिनी पोर्टल में छात्र-छात्राओं का डाटा एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने को कहा. जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल व तेज बनाने का निर्देश दिया. 15 दिनों के अंदर विद्यालयों से फॉर्म संग्रहित करने को कहा गया, ताकि प्रखंड कार्यालय से प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके. उपायुक्त ने चार अक्टूबर को जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शन व क्विज का आयोजन किया जायेगा. सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन को दिसंबर माह में प्रस्तावित इंटर-कस्तूरबा मीट की तैयारी अभी से ही शुरू करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसइ रामजी कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel