[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news हुलसा छपरा से गांजा की खेप बरामद

हुलसा छपरा से गांजा की खेप बरामद

0
हुलसा छपरा से गांजा की खेप बरामद

प्रतिनिधि, सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलसा छपरा से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हरेंद्र पांडे अपने घर पर कार से यह गांजा लाकर तस्करी के लिए रखे हुए थे. जहां सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी की और हरेंद्र पांडे के दरवाजे पर लगे कार से गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जिस कार से गांजा लाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया. पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हरेंद्र पांडे का परिवार पहले से ही इस अपराध में संलिप्त रहा है. उनके दो पुत्रों को पूर्व में भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है. यह कार्रवाई इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है. हुई थी तस्कर के पुत्रों की गिरफ्तारी- बताया जाता हैं कि 24 मार्च 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार हरेंद्र पांडे के घर से तस्करी के लिए रखी गई गंजा को भी बरामद किया गया था. जिसमें पुलिस ने घर के अंदर चौकी की नीचे, छज्जा सहित विभिन्न स्थानों पर छुपा कर रखी गई 13 पैकेट बरामद किया था. जहां पैकेट की तलाशी ली गई तो 117.8 किलोग्राम गांजा बरामद की थी. वहीं पुलिस ने जितेश पांडेय के भाई अखिलेश पांडेय को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जो न्यायिक हिरासत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel