[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news हाथियों ने दो घरों को किया ध्वस्त, अनाज व फसल खाये

हाथियों ने दो घरों को किया ध्वस्त, अनाज व फसल खाये

0
हाथियों ने दो घरों को किया ध्वस्त, अनाज व फसल खाये

दहशत. थम नहीं रहा है चतरा जिले में हाथियों का उत्पात सिमरिया. जबड़ा पंचायत के कुट्टी रंगेनिया गांव में जंगली हाथियों ने शुक्रवार की रात जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने दो लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही अनाज व फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. वहीं एक चापानल को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने गांव के बढ़न उरांव व बीरेंद्र उरांव के घर को ध्वस्त कर वहां रखे अनाज खाकर गये. वहीं मंगल बाखला के घर के दरवाजा को तोड़ दिया और बरामदा में रखे अनाज को चट कर गये. खेतों में लगी आलू, मटर व प्याज की फसल को रौंद दिया. ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को दो हाथी गांव में घुस गये और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. किसी तरह भाग कर लोगों ने अपनी जान बचायी. शोर मचाने पर ग्रामीण जागे और ढोल मशाल के साथ हाथियों को खदेड़ा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया वीणा देवी व वन विभाग को दी. सुबह फॉरेस्टर अजीत कुमार पहुंचे और हाथियों से हुए नुकसान का जायजा लिया. ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजा देने व हाथियों को क्षेत्र से खदेड़े जाने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि जिले के कई प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है. आये दिन हाथी किसी न किसी गांव में घुस कर न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि घरों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. मवेशियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. गत गुरुवार की रात को हाथी ने गिद्धौर प्रखंड के रुपिन गांव में उत्पात मचाया. कई घरों को नुकसान पहुंचाया, खेतों में लगी फसल रौंद डाली, वहीं चेतो यादव के दो मवेशियों को घायल कर दिया था. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं. वे विभाग ने हाथियों से स्थायी रूप से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel