[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news Patna News : खेल-खेल में बच्चे को लगी थी गोली, नाबालिग समेत चार धराये

Patna News : खेल-खेल में बच्चे को लगी थी गोली, नाबालिग समेत चार धराये

0
Patna News : खेल-खेल में बच्चे को लगी थी गोली, नाबालिग समेत चार धराये

संवाददाता, पटना: परसाबाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित एक बच्चे को गोली लगने के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गोली बच्चे के गाल में लगी थी. फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है. घटना शनिवार की थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर लिया. पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. जब छानबीन की गयी तो खुलासा हुआ कि गोली उसी पिस्टल से चली थी, जो घर में छिपाकर रखी गयी थी. छापेमारी में पुलिस ने 1 असली और 1 नकली पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 1 मैगजीन और 3 मोबाइल फोन जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने चार स्मैक तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें से एक नाबालिग है. बाकी तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपितों में शिवनगर निवासी कुणाल उर्फ कल्लू, छोटे कुमार उर्फ नीतीश और ऋषिकेश कुमार शामिल है. स्मैक के आदी हैं सभी अपराधी : पूछताछ में तीनों ने बताया कि पिस्टल कल्लू की थी, जो घर पर रखी गयी थी. उसी दौरान बच्चे खेल रहे थे. इसी में एक बच्चे के हाथ पिस्टल लग गयी. उसे लगा खिलौना है और ट्रिगर दबाते ही गोली फायर हो गयी, जो वहां खेल रहे बच्चे के गाल में लग गयी. पकड़े गए सभी आरोपित स्मैक के आदी हैं और पिस्टल का इस्तेमाल छिनतई, चोरी के लिए करते हैं. साथ ही डराने-धमकाने में भी पिस्टल का इस्तेमाल करते हैं. पिस्टल देने वाले के बारे में जानकारी मिली है. छापेमारी की गयी, लेकिन वह फरार हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel