[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news रायदीघी में आग से लकड़ी कारखाना जलकर खाक

रायदीघी में आग से लकड़ी कारखाना जलकर खाक

0
रायदीघी में आग से लकड़ी कारखाना जलकर खाक

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी थाना इलाके में भीषण आग लगने से एक लकड़ी कारखाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना शनिवार रात की है. इस भयावह आग में करीब तीन करोड़ रुपये की लकड़ी और अन्य सामान के नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखायी दे रही थीं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, कारखाने के मालिक अमूल्य गायेन रात में दुकान बंद कर घर चले गये थे. इसके कुछ समय बाद ही अचानक मिल में आग लग गयी. स्थानीय लोगों का प्राथमिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी. रात के समय अचानक आग की लपटें देखकर आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और सबसे पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की. हालांकि, आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते पूरे मिल को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर जयनगर से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भोर के समय आग पर काबू पाया जा सका.

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. क्षेत्र के विधायक आलोक जलदाता, मथुरापुर के सांसद बापी हालदार, मथुरापुर-2 ब्लॉक के बीडीओ और स्थानीय थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में स्थायी दमकल केंद्र बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि यहां आग लगने की स्थिति में दमकल को दूर से आना पड़ता है, जिससे नुकसान बढ़ने का खतरा रहता है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel