[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news ग्राहकों के लाखों रुपये की अवैध निकासी करने वाले सीएसपी संचालक पर प्राथमिकी

ग्राहकों के लाखों रुपये की अवैध निकासी करने वाले सीएसपी संचालक पर प्राथमिकी

0

परिहार. स्थानीय स्टेट बैंक के एडीबी शाखा के सीएसपी संचालक महेश कुमार द्वारा ग्राहकों के खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी व राशि लेकर खाते में जमा नहीं कर फर्जी रसीद निर्गत करने का मामला उजागर हुआ है. जांच में प्रथम दृष्टया मामला सच पाए जाने पर कुमार के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. संचालक कुमार परिहार प्रखंड के डेमुआ गांव का निवासी है. वह भोले-भाले ग्राहकों के खाते से दीमक की तरह अवैध रूप से राशि चट करता रहा था. हद तो यह कि कुछ ग्राहकों के पैसे को उनके खाते में जमा भी नहीं करता था और उन्हें फर्जी रसीद दे देता था.

— दो दर्जन खातों से अवैध निकासी

अबतक करीब दो दर्जन ग्राहकों के खाते से राशि की अवैध निकासी की बात सामने आई है. ऐसे ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. यह संभावना खुद बैंक के स्तर से ही व्यक्त किया गया है. उक्त संचालक डेमुआ गांव के राज कुमार सिंह का पुत्र है, जो गांव के ही नाम से परिहार में स्टेट बैंक के समीप उसी बैंक का सीएसपी संचालित करता है, जो उक्त घोटाला के बाद से फरार है.

— व्यवसाय प्रतिनिधि को मामला ट्रांसफर

बताया गया है कि कुछ ग्राहकों ने बैंक में शिकायत की कि सीएसपी संचालक द्वारा उनके खाते से बिना कोई सूचना अवैध रूप से राशि की निकासी कर ली गई है, तो कुछ की शिकायत थी कि उनका पैसा उनके खाते में जमा न कर उन्हें फर्जी रसीद थमा दिया गया था. बैंक ने उक्त मामले को अपने व्यवसाय प्रतिनिधि के रूप में नामित ” समवृद्धि इंक्लूसिव ग्रोथ नेटवर्क ” को ट्रांसफर कर दी. इसके सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमर चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में उक्त ग्राहकों के 5,25,700 रुपये के गबन से पुलिस को अवगत कराया है. गबन की राशि बढ़ने की भी बात कही है.

— ये ग्राहक हुए है प्रभावित

जिन ग्राहकों के साथ सीएसपी संचालक ने धोखाधड़ी की है, उनमें क्रमशः सुनैना देवी, मधुमाला देवी, नसरीना बेगम, अफसाना खातून, चाहत जीविका, वीर जीविका, जागरूक जीविका, पवित्री देवी, गुलशन खातुन, सनाउल्लाह हुसैन, मरजिना खातून, नगीना खातून, जैनुल अंसारी, नसरा खातून, रिजवाना खातून, तजमून खातून, रिंकु देवी, रूबी खातून, चंद्रिका कुमारी, अजमेरी खातून, राधेश्याम व मनीषा कुमारी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel