[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news मझौलिया में करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत

मझौलिया में करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत

0
मझौलिया में करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत

बेतिया. करंट लगने की अलग अलग घटनाओं में पांचवीं के छात्र मझौलिया के सरिसवा भरवलिया वार्ड 13 निवासी मेराज आलम (14) की मौत हो गई. जबकि नगर के क्रिश्चियन क्वार्टर में करंट प्रवाहित बिजली के पोल के संपर्क में आने से छात्रा सुंदरम कुमारी (11) छात्रा झुलस गई है. दोनों घटना बुधवार की सुबह की है. मझौलिया के सरिसवा भरवलिया वार्ड 13 निवासी मेराज आलम को परिजन सुबह दस बजे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी. जबकि क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी छात्रा सुंदरम कुमारी की चिकित्सा की जा रही है. मेराज आलम की बड़ी बहन के बेटे शमीम आलम ने बताया की मेराज सुबह नौ बजे घर में पंखा का तार जोड़ रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया. ज़ख्मी हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मेराज तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. इधर नगर के क्रिश्चियन क्वार्टर में किराए के मकान में रहने वाले व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी रविशंकर कुमार ने बताया कि उनकी बेटी सुंदरम कुमारी संततरेसा स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है. बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल जा रही थी. इसी दौरान उसने घर के सामने बिजली के पोल पर अपना हाथ डाल दिया. उसने करंट प्रवाहित था. बच्ची करंट की चपेट मे आ गई. उसके बाद सूखे कपड़े को बेटी के शरीर पर फेंक कर उसे अपनी तरफ़ खींच लिया. जिससे उसकी जान बच गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel