[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news युवा व महिलाएं उद्यम से जुड़ कर अपने को सशक्त करें : जुबैर अहमद

युवा व महिलाएं उद्यम से जुड़ कर अपने को सशक्त करें : जुबैर अहमद

0
युवा व महिलाएं उद्यम से जुड़ कर अपने को सशक्त करें : जुबैर अहमद

तोरपा. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमइ विकास कार्यालय, रांची द्वारा गुरुवार को नगर भवन, तोरपा (खूंटी) में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य खूंटी जिले के स्थानीय उद्यमियों तथा भावी उद्यमियों को भारत सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना था. एमएसएमइ कार्यालय रांची की सहायक निदेशक ज्योत्सना गुड़िया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने लोगों को एमएसएमइ के विकास हेतु भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से वर्तमान समय की मांग के अनुसार उद्यमी बन कर स्वयं एवं अन्य लोगों को अपने उद्यम से जोड़ने की बात पर जोर दिया, क्योंकि वर्तमान समय में नौकरियां सीमित हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खूंटी जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि आज के युवा व महिलाएं उद्यम से जुड़ कर अपने को सशक्त करें. सिर्फ नौकरी पर आश्रित ना रहें. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिले तथा वे स्वरोजगार अपनाकर जीविकोपार्जन करें, इसके लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है. युवा एमएसएमइ से जुड़ कर रोजगार के साधन जुटा सकते हैं. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को आगे आना होगा. उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. जिला उद्योग केंद्र, खूंटी की डीइसी अतेन टोपनो ने झारखंड सरकार द्वारा एमएसएमइ उद्यमियों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. बीइसी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों से सफल उद्यमी बनने के लिए हिम्मत से काम लेने की बात कही. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमित तरुण मिंज ने बैंक द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बैंक ऋण हेतु अवश्य कागजात के बारे में भी जानकारी दी. कार्यक्रम में जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष अमृत हेमरोम आदि ने भी विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत हरित पौध भेंट कर किया गया. कार्यक्रम में तोरपा पूर्वी की मुखिया वीनिता नाग, तपकारा पंचायत की मुखिया मुखिया रोशनी गुड़िया एवं फटका पंचायत की मुखिया पुष्पा गुड़िया, दियांकेल पंचायत की मुखिया शिशिर तोपनो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, गुंजन तोपनो, राजू साहु आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में ज्योत्सना गुड़िया, सहायक निदेशक ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उचित जवाब दिया. यंग प्रोफेशनल, एमएसएमइ विकास कार्यालय, रांची रामकृष्ण राव ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में दी गयी योजनाओं की जानकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel