[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news डीएम के जनसंवाद में 47 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

डीएम के जनसंवाद में 47 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
डीएम के जनसंवाद में 47 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सहरसा. जिला प्रशासन की पहल सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 47 आवेदनों की सुनवाई की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गये. सुनवाई के दौरान नवहट्टा निवासी प्रमोद झा ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी नवहट्टा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं सत्तरकटैया निवासी जयकिशोर कुमार ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर सेविका पद पर नियुक्ति की शिकायत की. मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को अधिकृत किया गया. बैजनाथपुर निवासी लालो देवी ने निजी भूमि पर मकान निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत दर्ज करायी. इस मामले में जिलाधिकारी ने डीसीएलआर सदर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं सहरसा निवासी सावन कुमार ने अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक पद पर बहाली से संबंधित आवेदन दिया, जिसकी जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक गृह रक्षक को सौंपा गया. जिलाधिकारी ने जनसंवाद में प्राप्त अन्य आवेदनों के भी समयबद्ध निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel