[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news Dhanbad News: धनबाद से चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग

Dhanbad News: धनबाद से चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग

0
Dhanbad News: धनबाद से चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर धनबाद से संचालित तीन स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग की है. पत्र में सांसद ने लिखा है कि ये ट्रेनें क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं. सांसद ने कहा कि ट्रेनों के स्पेशल श्रेणी में चलने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता है और समय सारिणी को लेकर भी असुविधा बनी रहती है. जनहित को देखते हुए इन सेवाओं को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने की जरूरत है. उन्होंने ट्रेन संख्या 03379/03380 धनबाद–एलटीटी मुंबई विशेष सेवा को नियमित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने इस ट्रेन में एसी, स्लीपर व सामान्य कोच की निर्धारित संरचना के साथ पेंट्री कार की व्यवस्था करने तथा समय सारिणी संशोधित कर धनबाद से सुबह 8 बजे प्रस्थान और एलटीटी मुंबई में अगले दिन दोपहर 2.30 बजे आगमन सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है. सांसद ने ट्रेन संख्या 03309/03310 धनबाद–जम्मू तवी विशेष सेवा को भी नियमित करने की मांग की है. इस सेवा का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक करने का आग्रह किया है. इसके अलावा ट्रेन संख्या 06063/06064 कोयंबटूर–धनबाद विशेष सेवा को भी नियमित करने का अनुरोध किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel