[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news बांकुड़ा : बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने पर सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या

बांकुड़ा : बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने पर सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या

0
बांकुड़ा : बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने पर सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या

बरजोरा में पेड़ से लटका मिला शव परिवार ने प्राइवेट बैंक पर लगाया अपमान का आरोप बांकुड़ा. पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बरजोरा में कर्ज के दबाव से परेशान एक सब्जी विक्रेता ने आत्महत्या कर ली. घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान तपन मीत (54) के रूप में हुई है, जो बरजोरा का रहने वाला था और बरजोरा सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

मंडी में आया, लेकिन दुकान नहीं खोली

मंडी के अन्य दुकानदारों के अनुसार तपन मीत रविवार सुबह भी सब्जी मंडी पहुंचे थे. वह अपनी दुकान के सामने कुछ देर तक खड़े रहे, लेकिन दुकान खोले बिना ही वहां से चले गए. कुछ समय बाद खबर मिली कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है.

तालाब के पास पहुंचे लोगों ने मंडी के पास राजारबंध के किनारे एक पेड़ से उन्हें लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. बाद में शव को नीचे उतारकर बरजोरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटे ने लगाया बैंक कर्मियों पर अपमान का आरोप

मृतक के बेटे अमित मीत ने बताया कि उनके पिता का सब्जी का कारोबार पहले अच्छा चल रहा था, लेकिन कुछ समय से कारोबार में दिक्कत आने लगी. इस कारण उन्होंने एक प्राइवेट बैंक से लोन लिया था.

बेटे के मुताबिक जब किस्तें समय पर नहीं चुकाई जा सकीं, तो बैंक के लोग घर आकर उन्हें अपमानित करने लगे. उस अपमान से बचने के लिए उन्होंने दूसरे बैंक से भी कर्ज ले लिया. इस तरह वह कई प्राइवेट बैंकों से लोन लेकर कर्ज के बोझ तले दब गये.

शनिवार को भी घर आकर किया अपमान

अमित मीत ने बताया कि शनिवार दोपहर को बैंक का एक कर्मचारी घर आया और उनके पिता को काफी अपमानित किया. रात में उन्होंने पिता को समझाया कि चिंता न करें और धीरे-धीरे कर्ज चुका दिया जायेगा, लेकिन कथित अपमान से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया.

छोटे कारोबारियों को फंसाने का आरोप

घटना को लेकर तृणमूल नेता गोपाल डे ने कहा कि प्राइवेट बैंक अक्सर लोन देते समय आसान किस्तों का भरोसा देते हैं, लेकिन बाद में छोटे कारोबारियों पर ज्यादा ब्याज और दबाव डालते हैं. उनका मानना है कि इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel