[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news भाजपा कार्यकर्तओं ने निकला आक्रोश मार्च

भाजपा कार्यकर्तओं ने निकला आक्रोश मार्च

0
भाजपा कार्यकर्तओं ने निकला आक्रोश मार्च
मौसम का सांकेति

महागठबंधन के खिलाफ नारों से गूंजा गोह प्रतिनिधि, गोह. गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक से लेकर जगतपति चौक तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश मार्च किया. इस मार्च का नेतृत्व भाजपा गोह महिला मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री देवी ने किया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महागठबंधन के नेताओं होश में आओ, मां-बहन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगाये. भाजपा के पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने प्रधानमंत्री व महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, यह न केवल लोकतंत्र का अपमान है, बल्कि भारतीय संस्कृति पर भी आघात है. भाजपा कार्यकर्ता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश गौरव को हासिल किया है. महागठबंधन को समझ लेना चाहिए कि बिहार की जनता गाली की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर महागठबंधन के नेताओं की मानसिकता और उनके असली चेहरे को उजागर करेंगे. आक्रोश मार्च में उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, हसपुरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, विधानसभा प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, विस्तारक आशुतोष कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक सत्यपाल उर्फ भोला यादव, जिला महामंत्री अमन कुशवाहा, धीरज सिंह चौहान, विक्कू त्रिपाठी, नीरज नयन शर्मा, सचिन चंद्रवंशी, मनोज चंदेल, अभिषेक कुमार उर्फ हीरा मोती, पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह, मुकेश कुमार, सविता, बबीता देवी, राजंती देवी, नीलू देवी, प्रीतम देवी, पुष्पा देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, कांति देवी व संजू देवी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel