[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news कैदी लेकर न्यायालय जा रही ऑटो टकराई, कैदी व चौकीदार जख्मी

कैदी लेकर न्यायालय जा रही ऑटो टकराई, कैदी व चौकीदार जख्मी

0
कैदी लेकर न्यायालय जा रही ऑटो टकराई, कैदी व चौकीदार जख्मी

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज सौरबाजार. एक मामले में लंबे दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में ले जाने के दौरान गिरफ्तार कैदी व उनके साथ जा रहे थाना के चौकीदार सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. घटना सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर पेपर मिल के पास सोमवार दोपहर में घटित हुई. बताया जाता है कि सौरबाजार पुलिस एक मामले में फरार चल रहे कांप पूर्वी पंचायत के ठेंगहा गांव निवासी उमेश यादव को गिरफ्तार कर थाना में कार्यरत दो चौकीदार शशिभूषण पासवान व विभाष कुमार ऑटो से न्यायालय में समर्पित करने जा रहा था कि बैजनाथपुर में मनोहर उच्च विद्यालय के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित वाहन से टकरा गयी. जिससे उसमें सवार कैदी व चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद बैजनाथपुर पुलिस के सहयोग से सभी जख्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. कैदी की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर जख्मी कैदी व चौकीदार का जायजा लेते घटना कैसे व क्यों हुई इसकी जांच शुरू कर दिया है. मालूम हो कि थाना में वाहन की संख्या समिति रहने के कारण पुलिस द्वारा कैदी को न्यायालय ले जाने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग किया जाता है. जिसके कारण उसमें कैदी सुरक्षित रहते नहीं हैं. साथ ही कई बार सड़क दुर्घटना का शिकार होने के साथ अन्य कई समस्याएं सामने आती रहती है. खास बात यह है कि कैदी को न्यायालय भेजने में थाना द्वारा उसके साथ कोई पुलिस कर्मी भी नहीं भेजती है. सिर्फ चौकीदार के सहारे उसको न्यायालय भेजा जाता है. ऐसे में थाना से न्यायालय तक कैदी को पहुंचाने के लिए उचित सुरक्षा और वाहन उपलब्ध कराने की जरूरत है. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि कैदी को लेकर न्यायालय लेकर जा रहे चौकीदार शशिभूषण पासवान के बयान पर अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel