[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news begusarai news : बीहट चांदनी चौक पर बनेगी एलिवेटड सड़क, एनएचएआइ ने निकाली निविदा

begusarai news : बीहट चांदनी चौक पर बनेगी एलिवेटड सड़क, एनएचएआइ ने निकाली निविदा

0
begusarai news : बीहट चांदनी चौक पर बनेगी एलिवेटड सड़क, एनएचएआइ ने निकाली निविदा

बीहट. बीहट चांदनी चौक पर फ्लाइओवर निर्माण पर अब आशंकाओं के बादल छंटते नजर आ रहे हैं. दरअसल बीहट में फ्लाइओवर की मांग को लेकर सर्वदलीय नेताओं द्वारा विगत कई वर्षों से संघर्ष किया जा रहा था. पिछले लोकसभा चुनाव के समय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद एलिवेटेड सड़क निर्माण होने की बात कही थी. लेकिन, लोकसभा चुनाव के एक वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी किसी प्रकार की सुगबुगाहट नहीं होने के कारण लोग फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर सशंकित थे. भाजपा जिला उपाध्यक्ष व बीहट निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बीहट चांदनी चौक पर 47.51 करोड़ रुपये से फ्लाइओवर का निर्माण होगा. 900 मीटर की लंबाई में बनने वाले फ्लाइओवर को लेकर एनएचएआइ द्वारा निविदा निकाली गयी है. 23 सितंबर को निविदा खोली जायेगी. उन्होंने कहा कि बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अथक प्रयास से बीहट की जनता की इच्छा पूरी हो रही है. इसके लिए जनता की ओर से सांसद और केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं दूसरी ओर छात्र नेता राकेश कुमार ने इसे एआइएसएफ और भाकपा के संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि जिस समय हमलोग इसके लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय वाहवाही लूटने वाले लोग विरोध में थे और अंडरपास की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel