[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news अमनौर में ऑर्केस्ट्रा पर छापा, बांग्लादेशी युवती सहित पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

अमनौर में ऑर्केस्ट्रा पर छापा, बांग्लादेशी युवती सहित पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

0
अमनौर में ऑर्केस्ट्रा पर छापा, बांग्लादेशी युवती सहित पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

अमनौर.अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा पर की गयी छापेमारी में एक बांग्लादेशी युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सारण पुलिस द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर मकेर और अमनौर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत लच्छी कैतुका नाटकशाला बाजार के समीप की गयी. छापेमारी के दौरान अवैध ऑर्केस्ट्रा से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. मौके से तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार तथा एक विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों में सीवान जिले के भगवानपुर निवासी मनीषा कुमारी उर्फ निशा (21 वर्ष), मधुबनी जिले के झलौन निवासी मुस्कान कुमारी, जिनके दस्तावेजों में बांग्लादेशी नागरिक जन्नतु नहर (21 वर्ष) की पहचान की पुष्टि हुई है, मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अभिषेक कुमार (22 वर्ष) तथा समस्तीपुर जिले के लगुनिया निवासी विधि-विरुद्ध बालिका शामिल हैं. वहीं ऑर्केस्ट्रा संचालक कैतुका लच्छी निवासी अखिलेश शर्मा मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक पति-पत्नी द्वारा नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाया जाता था और उनसे विभिन्न स्थानों पर आपत्तिजनक एवं अश्लील नृत्य कराया जाता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़ी गयी बांग्लादेशी महिला वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रही थी और संभवतः फर्जी आधार कार्ड के जरिये पहचान छिपाकर रह रही थी. थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि विदेशी महिला के भारत में प्रवेश, उसके ठहराव, स्थानीय संपर्कों और गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किन माध्यमों से भारत आयी और किन परिस्थितियों में इस गतिविधि में शामिल हुई. पुलिस ने सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel