[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news दूसरे दिन भी कचहरी चौक से सदर अस्पताल तक प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

दूसरे दिन भी कचहरी चौक से सदर अस्पताल तक प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

0
दूसरे दिन भी कचहरी चौक से सदर अस्पताल तक प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

शहर में अतिक्रमण पर प्रशासनिक कार्रवाई से कब्जेधारियों में मचा हड़कंप

जमुई. शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. गुरुवार को नगर परिषद व जिला प्रशासन की टीम ने शहर के कचहरी चौक, महाराजगंज, थाना रोड, पोस्ट ऑफिस, सदर अस्पताल, पंच मंदिर समेत अन्य क्षेत्रों में सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई शुरू होते ही बाजार क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जेसीबी, ट्रैक्टर और प्रशासनिक टीम को देखते ही दुकानदार फुटपाथ व मुख्य सड़क पर रखे सामान को हटाने में जुट गये.

कड़ी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे. इस दौरान अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखी सामग्री को जब्त भी किया गया. प्रशासन की ओर से लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. नगर परिषद जमुई की कार्यपालक पदाधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने लोगों से सड़क किनारे फुटपाथ एवं सर्विस लेन को अवरुद्ध नहीं करने की अपील की. सदर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने कहा कि अतिक्रमण से शहर में अव्यवस्था फैलती है तथा विकास कार्य बाधित होते हैं. यह सामाजिक व्यवस्था एवं पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जमुई को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel