[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home लाइफस्टाइल Health News: कैंसर की रोकथाम में एस्प्रिन कारगर

Health News: कैंसर की रोकथाम में एस्प्रिन कारगर

0
Health News: कैंसर की रोकथाम में एस्प्रिन कारगर

लंदन : वैज्ञानिकों का कहना है कि दर्द निवारक दवा एस्प्रिन लेने से कैंसर रोगियों के जीवित रहने की संभावना बढ़ सकती है. इस दवा के इस्तेमाल से शरीर के अन्य भागों में बीमारी फैलने का खतरा भी कम हो सकता है.

शोधकर्ताओं ने 71 चिकित्सा अध्ययनों का विश्लेषण किया, जिसमें एस्प्रिन लेने वाले कैंसर पीड़ित 1,20,000 रोगियों और एस्प्रिन नहीं लेने वाले चार लाख रोगियों के जीवन जीने की संभावना को देखा गया.

इसमें पता चला कि कुछ प्रकार के कैंसर के मामले में एस्प्रिन लेने वाले मरीजों की जीवित रहने की संभावना 20 से 30 फीसदी अधिक थी. एस्प्रिन का इस्तेमाल करने वाले रोगियों के शरीर के अन्य भागों तक कैंसर के फैलाव में भी काफी कमी आयी.

ब्रिटेन में कार्डिफ विश्वविद्यालय के पीटर एलवुड ने कहा, हृदय रोग, आघात और कैंसर में निवारक के रूप में एस्प्रिन की कम खुराक का इस्तेमाल अच्छी तरह से स्थापित है लेकिन अब ऐसा साक्ष्य सामने आ रहा है जिसमें यह पता चल रहा है कि इस दवा की कैंसर के वैकल्पिक उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel