[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home लाइफस्टाइल मुंबई का पहला प्राइवेट हॉस्पिटल है बांबे हॉस्पिटल

मुंबई का पहला प्राइवेट हॉस्पिटल है बांबे हॉस्पिटल

0
मुंबई का पहला प्राइवेट हॉस्पिटल है बांबे हॉस्पिटल
सबसे पुराना प्राइवेट अस्पताल होने के साथ ही आज यह शहर के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है. बांबे हॉस्पिटल को मुख्य रूप से न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, कैंसर और यूरोलॉजी की चिकित्सा के लिए जाना जाता है. साथ ही मां बननेवाली महिलाओं के लिए यहां खास ख्याल रखा जाता है. हालांकि, अस्पताल अपने नियम-कानून को बहुत ही सख्ती से लागू करता है. जैसे- यदि कोई रेफरल केस हो, तो आपको रेफर किये गये डॉक्टर या हॉस्पिटल से लेटर लिखवाना होता है और उसकी कॉफी अस्पताल में जमा करनी होती है, तभी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन का कराया जा सकता है. मैटरनिटी केस में भी बुकिंग का स्लिप अपने साथ रखना होता है, ताकि कोई भी वहां आसानी से प्रवेश न कर सके.
इमरजेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा
इमरजेंसी मामलों के लिए अस्पताल प्रसाशन ने ऑनलाइन सुविधा की व्यवस्था की है. यदि कोई एक्सीडेंटल केस या मैटरनिटी केस की इमरजेंसी हो, तो आप मरीज का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते हैं, जो सुविधा आज भी भारत के बहुत कम अस्पतालों में है. सुविधाओं की बात की जाये, तो यह 830 बेडों का अस्पताल है.

इसमें से 110 बेड सिर्फ क्रिटिकल केयर के लिए उपलब्ध हैं. यहां कुल 22 अतिआधिनुक ऑपरेशन थिएटर हैं, 240 कंसल्टेंट डॉक्टर यहां विजिट करने आते हैं, जबकि 200 से अधिक डॉक्टर यहां रेगुलर चेकअप और ऑपरेशंस के लिए मौजूद रहते हैं. यहां 3200 फुल टाइम नर्सिंग स्टाफ भी काम करते हैं.
आरडी बिरला इंटरनेशनल कॉडियक सेंटर
आरडी बिरला इंटरनेशनल कॉडियक सेंटर बांबे हॉस्पिटल के अंतर्गत ही आता है, जहां चार अंरतरराष्ट्रीय मानकों के ऑपरेशन थिएटर और दो कैथ लैब हैं. यहां प्रतिवर्ष 1800 से अधिक सफल कार्डियो सर्जरी और 4000 से अधिक एंजियोप्लास्टी की जाती है. न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के पास चार ऑपरेशन थिएटर हैं, जबकि ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में पांच ऑपरेशन थिएटर हैं. इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ इमेजिंग भी है. यहां सीटी स्कैन और एमआरआइ की सुविधा मौजूद है.
ये सुविधाएं हैं मौजूद
क्रिटकल केयर (इमरजेंसी/आइसीयू/एनआइसीयू)
कार्डियोलॉजी
कॉस्मेटिक / प्लास्टिक सर्जरी
डर्मेटोलॉजी (त्वचा विज्ञान),मुंहासे, निशान, रंजकता, अवांछित बाल और स्किन की फर्मिंग करना आदि.
डायबेटोलॉजी Àइंडोस्कोपी सर्जरी
इएनटी सर्जरी
गैस्ट्रोलॉजी / गैस्ट्रोइंटेशनल सर्जरी / बैरियाट्रिक सर्जरी
जेनरल मेडिसिन
जेनरल सर्जरी
हेप्टो पैनक्रिएटिको,
बिलिअरी सर्जरी
होमियोपैथी
लैप्रोस्कोपिक सर्जरी
नियोनैटोलॉजी
नेफ्रोलॉजी / हीमोडायलिसिस / किडनी स्टोन,Àन्यूरोलॉजी / न्यूरो सर्जरी
गायनोकोलॉजी सर्जरी
कैंसर और उसकी सर्जरी
आंखों की लेजर सर्जरी
हड्डी रोग जैसे-ज्वांइट रीप्लेसमेंट सर्जरी
पेडियाट्रिक्स सर्जरी
मनोविज्ञान
यूरोलॉजी, यूरो सर्जरी आदि
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel