[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style World Liver Day: हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं, देखें पूरी लिस्ट

World Liver Day: हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं, देखें पूरी लिस्ट

0
World Liver Day: हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं, देखें पूरी लिस्ट
World Liver Day

World Liver Day: हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है ताकि लोगों को इस अहम अंग की देखभाल के लिए जागरूक किया जा सके. लिवर न सिर्फ खाना पचाने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि इम्युनिटी से लेकर एनर्जी स्टोर करने तक में भी इसकी बड़ी भूमिका होती है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और तनाव की वजह से लिवर संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लिवर के स्वास्थ्य के लिए आपको किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं?

  • हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों, लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और सूजन को कम करती हैं.
  • हल्दी: हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन लिवर को साफ करता है और सूजन से बचाता है.
  • लहसुन: लहसुन में ऐसे एंजाइम होते हैं जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं और फैट को कम करते हैं.
  • अवोकाडो / बादाम / अखरोट: इनमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को मजबूती देते हैं.
  • ग्रीन टी: ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स लिवर को डैमेज से बचाते हैं और मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं.
  • चुकंदर: यह लिवर को डिटॉक्स करने वाले एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और ब्लड को भी साफ करता है.
  • सेब और नींबू: इनमें पेक्टिन और विटामिन C होता है जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
  • ओट्स और साबुत अनाज: ये फाइबर से भरपूर होते हैं और फैटी लिवर से बचाव में मदद करते हैं.

क्या न खाएं?

  • ऑयली और तला-भुना खाना: समोसे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें लिवर में फैट जमा करती हैं और फैटी लिवर की समस्या बढ़ाती है.
  • अधिक मात्रा में शुगर: मिठाई, केक, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों में मौजूद फ्रक्टोज लिवर को फैटी बना सकता है.
  • ज्यादा नमक वाला खाना: ज्यादा सोडियम लिवर पर प्रेशर डालता है और सूजन की वजह बन सकता है.
  • अल्कोहल: यह लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली चीज है. इससे सिरोसिस या लिवर फेल होने का खतरा भी बढ़ता है.
  • प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड्स: चिप्स, कुकीज, इंस्टेंट नूडल्स जैसी चीजों में ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल चीजें होती हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं.
  • रेड मीट और ज्यादा फैट वाला मांस: इसे पचाने में लिवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ये फैटी लिवर का कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Ash Gourd Juice Benefits: रोज सुबह पिएं पेठे के जूस, होगी कई समस्याएं दूर, मिलेंगे गजब के फायदे

ये भी पढ़ें: Papaya Seed Benefits: बेकार समझ फेंक देते हैं लोग ये बीज, आप भी न करे गलती, फायदे जान हैरान जाएंगे – Prabhat Khabar

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel