[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Winter Special Veg Noodles Soup: सर्दियों की शाम में तैयार करें गरमा-गरम वेज नूडल्स सूप, जानें आसान रेसिपी

Winter Special Veg Noodles Soup: सर्दियों की शाम में तैयार करें गरमा-गरम वेज नूडल्स सूप, जानें आसान रेसिपी

0
Winter Special Veg Noodles Soup: सर्दियों की शाम में तैयार करें गरमा-गरम वेज नूडल्स सूप, जानें आसान रेसिपी
veg noodles soup ( AI Image)

Winter Special Veg Noodles Soup: अगर सर्दियों में काम से थककर आने के बाद आपका मन करता है गरमा-गरम सूप पीने का तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप ठंड के मौसम में सूप बनाना चाहते हैं तो वेज नूडल्स सूप को ट्राई कर सकते हैं. इस सूप को आप कम मेहनत में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं वेज नूडल्स सूप की रेसिपी. 

वेज नूडल्स सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • नूडल्स- 1 कप उबले हुए 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • गाजर- आधा कप बारीक कटा हुआ 
  • पत्ता गोभी- आधा कप बारीक कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च- आधा कप बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • सोया सॉस- 1 चम्मच 
  • विनेगर- आधा छोटा चम्मच 
  • कॉर्न- आधा कप
  • टमाटर- आधा कप बारीक कटा हुआ 
  • बीन्स- आधा कप बारीक कटी हुआ 
  • मटर- आधा कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • टमाटर सॉस- 1 चम्मच 
  • बटर- 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई  
  • मशरूम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • हरा प्याज- बारीक कटा हुआ  

वेज नूडल्स सूप को कैसे तैयार करें?

  • वेज नूडल्स सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप बटर को डाल दें. अब इसमें आप लहसुन और अदरक को डालकर हल्का भूनें. इसके बाद आप प्याज को भी डाल दें.
  • अब आप गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, टमाटर, मशरूम, मटर, कॉर्न और पत्ता गोभी को डाल दें. सब्जियों को अच्छे से पका लें. इसके बाद आप 4-5 कप पानी को डालें और इसे अच्छे से उबाल लें. 
  • अब इसमें सोया सॉस, नमक, टमाटर सॉस और विनेगर को मिला दें. इसके बाद आप काली मिर्च का पाउडर मिला दें. फिर इसमें आप नूडल्स को मिला दें. इसे थोड़ी देर तक पका लें. ऊपर से हरा धनिया और बारीक कटे प्याज के पत्ते को डाल दें. आपका वेज नूडल्स सूप तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

Previous article Bridal Sneakers Designs: इस वेडिंग सीजन दुल्हनें सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं ये ट्रेंडिंग, कम्फर्ट और सुपर ग्लैम ब्राइडल स्नीकर्स
Next article SEBI: अनरेगुलेटेड Digital Gold से रहे सावधान, सुरक्षित निवेश के लिए ETF चुनें
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel