[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Tomato Poha Recipe: सर्दियों में लेना है ब्रेकफास्ट का मजा, तो फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी

Tomato Poha Recipe: सर्दियों में लेना है ब्रेकफास्ट का मजा, तो फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी

0
Tomato Poha Recipe: सर्दियों में लेना है ब्रेकफास्ट का मजा, तो फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी
टमाटर पोहा रेसिपी (Image - Getty)

Tomato Poha Recipe: ठंड का दिन आलस भरा होता है और इसी बीच अगर आपको झटपट बनने वाला ब्रेकफास्ट रेसिपी मिल जाए तो बहुत राहत मिलती है. ऐसी ही एक रेसिपी है टमाटर पोहा, जिसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता. ऐसा भी कह सकते हैं कि पलक झपकते ही इस नाश्ते को बनाया जा सकता है. सुबह के नाश्ते के लिए यह बहुत ही फेमस रेसिपी है. इसे देसी नाश्ता भी कहा जाता है. चलिए अब आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

टमाटर पोहा बनाने की सामग्री

  • 3/4 कप – कटा हुआ टमाटर
  • 2 कप – मोटा पोहा
  • 2 टेबल स्पून – तेल
  • 1 टी स्पून सरसों
  • 1/4 टी स्पून – हींग
  • 4 – करी पत्ते
  • 1 1/2 टी स्पून – हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 टी स्पून – हल्दी पाउडर
  • 2 टेबल स्पून – हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1 टी स्पून – नींबू का रस
  • 1 टी स्पून – शक्कर
  • नमक –  स्वादानुसार
  • 1 टेबल स्पून – दूध

इसे भी पढ़ें: Tomato Onion Uttapam: घर पर मिलेगा रोस्टोरेंट जैसा स्वाद, ऐसे बनाएं टमाटर प्याज उत्तपम

टमाटर पोहा बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें.
  • इसमें सरसों डालें और कुछ देर बाद हींग, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डाल कर कुछ सेकेंड के लिए भून लें.
  • अब आप इसमें टमाटर और हल्दी पाउडर डाल कर मीडियम आंच पर चलाते हुए पका लें.
  • इसी दौरान आप मोटा पोहा को एक छलनी में डालकर इसे कुछ सेकेंड के लिए पानी के नीचे रखें.
  • अब आप पोहा, धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक को एक पैन में डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं.
  • इसे आप मीडियम आंच पर 3 मिनट के लिए चलाते हुए पका लें.
  • अब आप गैस बंद करके दूध डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें.
  • आपका टमाटर पोहा बनकर तैयार हो चुका है और अब आप इसे गरमा गर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला

इसे भी पढ़ें: Paneer Cucumber Dill Toast: ब्रेकफास्ट में फटाफट बना लें सुपर टेस्टी पनीर खीरा डिल टोस्ट, बहुत आसान है रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel