[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Suji Matar Chilla: सर्दियों में नाश्ते में झटपट तैयार करें सूजी और मटर से बना चीला

Suji Matar Chilla: सर्दियों में नाश्ते में झटपट तैयार करें सूजी और मटर से बना चीला

0
Suji Matar Chilla: सर्दियों में नाश्ते में झटपट तैयार करें सूजी और मटर से बना चीला
Suji Matar Chilla ( AI Image)

Suji Matar Chilla: सर्दियों में आप भी मटर का इस्तेमाल करके नाश्ते में झटपट कुछ टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो सूजी मटर चीला को बनाएं. ठंड के मौसम में नाश्ते में या बच्चों के टिफिन में जल्दी से कुछ तैयार करना हो तो सूजी मटर चीला एक अच्छा ऑप्शन है. ये चीला खाने में स्वादिष्ट होता है और बच्चे-बड़ों सभी को पसंद आएगा. गरमा-गरम चीला को आप चटनी, अचार या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं. 

सूजी मटर चीला के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी (रवा)- 1 कप
  • मटर- 1 कप
  • दही- आधा कप
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

सूजी मटर चीला को कैसे तैयार करें?

  • सूजी मटर चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें. उबले हुए मटर को ठंडा कर लें और दरदरा पीस लें. 
  • अब एक बर्तन में सूजी और दही डाल दें. थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब आप सूजी के मिश्रण में मटर को डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटा प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, जीरा और नमक डालकर मिक्स कर लें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें थोड़ा पानी मिला लें.
  • अब तवा को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें. फिर आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवा पर डाल दें.  किनारों पर एक चम्मच तेल डालें. चीला जब एक तरफ से पक जाए तब आप इसे दूसरी तरफ पलट दें. दोनों तरफ से चीला को आप पका लें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व


ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel