[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Palak Paneer Tikki: ठंड के दिनों में आसानी से बनाएं क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर पालक पनीर टिक्की

Palak Paneer Tikki: ठंड के दिनों में आसानी से बनाएं क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर पालक पनीर टिक्की

0
Palak Paneer Tikki: ठंड के दिनों में आसानी से बनाएं क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर पालक पनीर टिक्की
Palak Paneer Tikki ( AI Image)

Palak Paneer Tikki: अगर आप सर्दियों में किसी पार्टी, गेट-टुगेदर या मेहमानों के लिए जल्दी बनने वाला स्वाद से भरपूर स्नैक्स की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो पालक पनीर टिक्की को बना सकते हैं. घरों में अक्सर लोग पालक और पनीर से सब्जी तैयार करते हैं. इस बार आप पालक और पनीर से टेस्टी स्नैक्स बनाकर सभी को सरप्राइज कर सकते हैं. पालक पनीर टिक्की को आप हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. कई बार बच्चे पालक खाने में नखरे करते हैं. ऐसे में आप बच्चों को ये टिक्की बनाकर दें. इस टिक्की का स्वाद बच्चों को भी पसंद आएगा. 

पालक पनीर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक- 1 कप
  • पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • उबले आलू- 2
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

पालक पनीर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • पालक पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक को धो लें और बारीक काटकर एक बर्तन में डाल दें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ पनीर और कद्दूकस किया हुआ आलू को डाल दें. 
  • अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डाल दें. इसके बाद आप धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला को भी डाल दें. 
  • ब्रेड क्रम्ब्स और कॉर्नफ्लोर डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल करके चिपटा कर लें. अब आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल डालें. टिक्की को तवे पर डालकर इसे क्रिस्पी होने तक पका लें. गरमा-गरम टिक्की को आप प्लेट में सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Paneer Nuggets Recipe: बच्चों को शाम में करें सरप्राइज, स्नैक्स में तैयार करें स्वादिष्ट पनीर नगेट्स

यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की



Previous article Motihari: चौपाल लगा ठगी से बचने के लिए किया जा रहा जागरूक
Next article अंतरिक्ष का बार, जहां है इतनी अल्कोहल कि 21 लाख साल तक पी सकते हैं धरती वाले
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel