[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Winter Special Gobhi Chilla: सर्दियों में नाश्ते में पराठे खाकर हो चुके हैं बोर, तो बनाएं स्वादिष्ट गोभी चीला

Winter Special Gobhi Chilla: सर्दियों में नाश्ते में पराठे खाकर हो चुके हैं बोर, तो बनाएं स्वादिष्ट गोभी चीला

0
Winter Special Gobhi Chilla: सर्दियों में नाश्ते में पराठे खाकर हो चुके हैं बोर, तो बनाएं स्वादिष्ट गोभी चीला
gobhi chilla ( AI Image)

Winter Special Gobhi Chilla: ठंड के मौसम में फूलगोभी से बनी आपने कई टेस्टी डिश को जरूर खाया होगा. सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग गोभी के पराठे बनाते हैं. अगर आपको भी गोभी खाना पसंद है और आप इसका इस्तेमाल करके फटाफट से नाश्ता तैयार करना चाहते हैं तो गोभी चीला बना सकते हैं. गरमा-गरम चीला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे आप दही, टमाटर की चटनी, धनिया की चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं गोभी चीला बनाने की आसान रेसिपी. 

गोभी चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 1 कप 
  • फूलगोभी- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • प्याज- 1 
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच

गोभी चीला को कैसे तैयार करें?

  • गोभी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप गोभी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसके बाद इसे कद्दूकस करके बर्तन में डाल दें. अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, जीरा, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. 
  • इसके बाद आप बेसन और चावल का आटा को भी डाल दें. इसमें आप धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक को मिला दें. पानी डालकर घोल को तैयार कर लें. 
  • तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल डाल दें. एक बड़े चम्मच की मदद से तवे के ऊपर घोल को डालकर गोल फैला दें. एक चम्मच तेल डालकर चीला को दोनों तरफ से पका लें. इस तरीके से आप चीला को तैयार कर सकते हैं. चीला को आप गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paratha: नाश्ते में गोभी-मूली के पराठे छोड़िए, सर्दियों में ट्राई करें स्वादिष्ट बथुआ पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

Previous article SIR In Gujarat : 17 लाख से अधिक मृत मतदाता का नाम वोट लिस्ट में अभी भी
Next article Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देख खड़े हुए रोंगटे, जनता बोली- मूवी हाई-एड्रेनालाईन देशभक्ति एक्शन ड्रामा है
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel