[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Winter Special Chana Dal Pakoda: चाय के साथ परोसें विंटर स्पेशल चना दाल पकौड़े, स्वाद रहेगा यादगार

Winter Special Chana Dal Pakoda: चाय के साथ परोसें विंटर स्पेशल चना दाल पकौड़े, स्वाद रहेगा यादगार

0
Winter Special Chana Dal Pakoda: चाय के साथ परोसें विंटर स्पेशल चना दाल पकौड़े, स्वाद रहेगा यादगार
विंटर स्पेशल चना दाल पकौड़े (AI IMAGE)

Winter Special Chana Dal Pakoda: सर्दियों के दिन में ठंडी हवाओं में गरम चाय की चुस्की के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन करें, तब चना दाल के कुरकुरे पकौड़े आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. चना दाल से बनी हर डिश अपने स्वाद में लाजवाब होती हैं इसलिए आप भी इस विंटर अपने घर पर चना दाल के क्रिस्पी पकौड़े बनाकर जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं ठंडी शाम में चाय के साथ गरमा-गरम चना दाल पकौड़े बनाने की विधि. 

चना दाल पकौड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल – 1 कप
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हींग – एक चुटकी
  • तेल – तलने के लिए

चना दाल पकौड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप चना दाल को 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. फिर पानी निकालकर चना दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें पेस्ट ज्यादा स्मूद न हो. 
  • अब आप एक बर्तन में पिसी हुई चना दाल, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद आप गैस में कड़ाही गर्म करें. इसके बाद आप इसमें तेल डालकर गर्म होने के लिए छोड़ दें. धीमी आंच पर तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें पकौड़े बैटर को हाथ या चम्मच की मदद से गोल-गोल डालकर क्रिस्पी और हल्का ब्राउन होने तक तलें. 
  • इसी तरह आप सारे पकौड़े को गर्म तेल में तल लें. तैयार हुए पकौड़ों को किचन टिशू पर निकाल लें.
  • अब तैयार है विंटर स्पेशल चना दाल पकौड़े, इसे आप हरी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें और गरमा-गरम स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel