[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ट्राई करें सर्दियों की स्पेशल बैंगन मटर की चटपटी सब्जी

घर पर ट्राई करें सर्दियों की स्पेशल बैंगन मटर की चटपटी सब्जी

0
घर पर ट्राई करें सर्दियों की स्पेशल बैंगन मटर की चटपटी सब्जी
बैंगन मटर की सब्जी (AI Image)

Baingan Matar Sabji: आलू बैंगन की सब्जी, बैंगन के पकौड़े, बैंगन का भरता, बैंगन चोखा या दही बैंगन को तो आपने भी ट्राई किया होगा. अगर आप बैंगन से कुछ अलग डिश बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन मटर की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. खासकर सर्दियों के मौसम में ये सब्जी और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है, क्योंकि इस समय ताजे हरे मटर आसानी से मिल जाते हैं. 

बैंगन मटर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बैंगन- 2 
  • मटर- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटे हुआ
  • टमाटर- 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 3 बड़े चम्मच
  • सरसों का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

बैंगन मटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • बैंगन मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप पानी में डालकर छोड़ दें. 
  • अब एक कड़ाही में 3 चम्मच तेल को गर्म करें. इसमें आप जीरा और मेथी दाना को डाल दें. जीरा चटकने लगे तो कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  • अब आप टमाटर का पेस्ट डाल दें. फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सरसों का पेस्ट और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • मसालों को अच्छे से पका लें. अब कटे हुए बैंगन और मटर को डालकर मसाले के साथ मिक्स करें. इसे ढककर पका लें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. बैंगन को नरम होने तक पका लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर ढककर पका लें. जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो गरम मसाला डालें और 2 मिनट और पका लें. इसके बाद आप बारीक कटी धनिया पत्ती को डाल दें. 

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

Previous article Hyundai i20 हुई सस्ती, प्रीमियम हैचबैक खरीदें अब 5.99 लाख रुपये में
Next article चेहरे को बेदाग और नेचुरल ग्लो देगा इन चीजों से बना फेस मास्क
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel