[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Winter Snacks Ideas For Kids Lunch Box: सर्दियों में बच्चों के लंच बॉक्स में दें स्पेशल स्नैक्स, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

Winter Snacks Ideas For Kids Lunch Box: सर्दियों में बच्चों के लंच बॉक्स में दें स्पेशल स्नैक्स, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

0
Winter Snacks Ideas For Kids Lunch Box: सर्दियों में बच्चों के लंच बॉक्स में दें स्पेशल स्नैक्स, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई
Winter Snacks Ideas For Kids Lunch Box ( AI Image)

Winter Snacks Ideas For Kids Lunch Box: बच्चे स्नैक्स को बड़े ही चाव से खाते हैं. सर्दियों के मौसम अगर आप भी बच्चों के टिफिन में स्नैक्स में कुछ स्पेशल देना चाहते हैं तो आप इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. लंच बॉक्स में मजेदार स्नैक्स देखकर बच्चे भी खुश हो जाते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ रेसिपी आइडियाज. 

शकरकंद की टिक्की 

Shakarkand Tikki
Shakarkand tikki ( ai image)

आप लंच बॉक्स में शकरकंद की टिक्की को दे सकते हैं. इसके लिए आप शकरकंद को उबाल लें और मैश कर लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. गरम मसाला, नमक, बेसन और चावल का आटा डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. मिश्रण से छोटा हिस्सा लेकर चिपटा कर लें और तवे पर डालें. तेल डालकर पका लें. ये स्नैक्स बच्चों को पसंद आएगा. 

गाजर-मटर के कटलेट

Gajar Matar Cutlet
Gajar matar cutlet ( ai image)

बच्चों को आप स्नैक्स में गाजर-मटर के कटलेट बनाकर दे सकते हैं. इसको बनाने के लिए आप उबले हुए आलू और मटर को लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा प्याज, नमक, धनिया पाउडर, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को डाल दें. मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और टिक्की का शेप तैयार कर लें. एक कटोरे में मैदा लें और पानी डालकर घोल तैयार कर लें. टिक्की को घोल में डालें और इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. इसके बाद आप इसे तेल में फ्राई कर लें. 

मिक्स वेज पकौड़े 

Veg Pakora
Veg pakora ( ai image)

बच्चों को स्नैक्स में आप मिक्स वेज पकौड़े बनाकर दे सकते हैं. बेसन में आप फूलगोभी, पत्तागोभी, पालक, प्याज और गाजर को बारीक काटकर डालें. नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. पानी डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें. कड़ाही में तेल डालें और पकौड़े को फ्राई कर लें. 

काजू मसाला नमकीन 

Kaju Masala Namkeen
Kaju masala namkeen ( ai image)

आप बच्चों के लिए स्नैक्स में काजू मसाला नमकीन को तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप कड़ाही में घी डालें और काजू को भूनें. इसके बाद ऊपर से नमक और चाट मसाला को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

Previous article मार्केट छोड़कर सड़क पर लग रही सब्जी दुकानें
Next article Wedding Cake Designs: वेडिंग डे को बनाएं यादगार, यहां देखें बेस्ट और ब्यूटीफुल केक डिजाइन आइडियाज 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel