[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गलत तरीका छोड़ें, इस तरह साफ करें सर्दियों का शॉल

गलत तरीका छोड़ें, इस तरह साफ करें सर्दियों का शॉल

0
गलत तरीका छोड़ें, इस तरह साफ करें सर्दियों का शॉल
विंटर के शॉल (AI IMAGE)

Winter Shawl Cleaning Tips: सर्दियों में शॉल ठंड से बचाने के साथ हमें स्टाइल और आराम भी पहुंचाता है. ऐसे में लगातार इस्तेमाल से शॉल पर धूल, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे इसका रंग और खूबसूरती धीरे-धीरे कम होने लगती है. अगर सही तरीके से सफाई न किया जाए, तो शॉल जल्दी खराब भी हो जाते हैं. अब गर्मी का भी टाइम नजदीक आ गया है अगर आप भी शॉल को धोकर रखने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले इसे सही तरीके से जरूर धोएं. इस आर्टिकल के जरिए जानिए सर्दियों के शॉल साफ करने का सही तरीका. 

हाथ से धोएं 

अगर आप शॉल को हाथों से धोते हैं तो ये लंबे समय तक सही रहता है. शॉल को हाथ से धोने के लिए आप सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना या ठंडा पानी लें और इसमें थोड़ा सा माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं. इसमें शॉल को डालकर रखें, इसे ज्यादा देर भिगोकर न रखें. अब इसे पानी में धीरे-धीरे दबाकर साफ करें. 

अच्छी तरह पानी निकालें

इसके बाद शॉल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें जिससे सारा साबुन पानी निकल जाए. ध्यान रखें कि एक ही बार में साबुन पूरी तरह न निकले तो दो से तीन बार हल्के हाथ से रिंस करें. धोने के बाद शॉल को कभी भी निचोड़ें नहीं. इससे शॉल के रेशे टूट सकते हैं. अब शॉल को एक साफ तौलिये में लपेटकर हल्के हाथ से दबाएं, जिससे एक्स्ट्रा पानी तौलिये में निकल जाए.

ऐसे सुखाएं 

शॉल को हमेशा छांव में सुखाएं, क्योंकि धूप से रंग फीका पड़ जाता है और कपड़ा सख्त हो सकता है. अगर आप इस तरह हल्के और सही तरीके से शॉल की देखभाल करते हैं, तो शॉल लंबे समय तक नया जैसा रहता है. 

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel