[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्यों आपका बच्चा भाग रहा है पढ़ाई से दूर? पीछे छुपी हो सकती हैं ये 5 वजहें

क्यों आपका बच्चा भाग रहा है पढ़ाई से दूर? पीछे छुपी हो सकती हैं ये 5 वजहें

0
क्यों आपका बच्चा भाग रहा है पढ़ाई से दूर? पीछे छुपी हो सकती हैं ये 5 वजहें
बच्चे पढ़ाई से दूर क्यों भागते हैं Ai image

आज के समय में पैरेंट्स की सबसे बड़ी चिंता यही है कि आखिर उनके बच्चे पढ़ाई क्यों नहीं कर रहे हैं. जब बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो पैरेंट्स सोचने लगते हैं कि बच्चा आलसी हो गया है या फिर वह पढ़ना ही नहीं चाहता. अगर आप भी एक पैरेंट हैं और आपको सोच भी बिलकुल ऐसी ही है तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम अआप्को कुछ ऐसे छिपे हुए कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है और वे इससे दूर भागते चले जाते हैं. जब आप इन कारणों के बारे में समय रहते जान जाते हैं, तो बच्चे को पढ़ाई करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार और मोटिवेट कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर बच्चे क्यों भागते हैं पढ़ाई से दूर.

पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे पर हद से ज्यादा पढ़ाई का प्रेशर होता है या फिर उसपर अच्छे मार्क्स लाने के लिए प्रेशर बनाया जाता है. जब ऐसा होता है तो भी उसका मन पढ़ाई से हटने लगता है और वह इससे दूर भागता है. जब आप बार-बार उसे दूसरे से कम्पेयर करते हैं या फिर उससे उम्मीदें रखते हैं तो वे मेंटली थक जाते हैं और पढ़ाई करने उनके लिए सिर्फ एक बोझ बनकर रह जाता है. एक पैरेंट्स होने के नाते आपको उनपर प्रेशर नहीं डालना चाहिए बल्कि उन्हें प्यार से समझाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिना डांटे भी बच्चे बन सकते हैं डिसिप्लिन्ड, अपनाएं ये आसान पैरेंटिंग टिप्स

स्मार्टफोन और स्क्रीन टाइम की आदत

आजकल पढ़ाई से बच्चों का ध्यान भटकने के पीछे स्मार्टफोन या फिर इस तरह के अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी कारण हो सकते हैं. इस तरह की चीजें उनका ध्यान भटका देती हैं. हद से ज्यादा स्क्रीन टाइम होने की वजह से बच्चों का ध्यान काफी जल्दी पढ़ाई से भटक जाता है और उनका ध्यान सिर्फ मनोरंजन पर लगने लगता है. अगर आपका बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहा है तो यह आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उसके स्क्रीन टाइम को बैलेंस में रखें.

सही रूटीन का न होना

कई ऐसे बच्चे भी होते हैं जिनके पढ़ने, खेलने, सोने और जागने का कोई समय ही फिक्स नहीं होता है. जब एक सुलझा हुआ रूटीन नहीं होता है, तो बच्चे का फोकस भी बिगड़ने लगता है. आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो इसलिए हर दिन एक फिक्स समय पर ही पढ़ाई करने की आदत डालें. जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ ही समय में उसका मन खुद पढ़ाई में लगने लगता है.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट पैरेंट्स बचपन से बच्चों को सिखाते हैं ये जरूरी स्किल्स, क्या आप अपना रहे हैं सही पैरेंटिंग टिप्स?

पढ़ाई का तरीका बोरिंग लगना

अगर आप एक पैरेंट हैं तो आपको यह बात पता होनी चाहिए कि हर बच्चा एक जैसा चीजों को नहीं सीखता है. कुछ बच्चे होते हैं वे पढ़कर सीखते हैं, तो कुछ बच्चे देखकर या फिर सुनकर चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. अगर पढ़ाई करने का तरीका बच्चे के पसंद का नहीं है, तो उसे यह एक बोरिंग काम लगने लगेगा. ऐसे हालात में आप अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए चार्ट, एक्टिविटी या फिर खेल-कूद की मदद ले सकते हैं.

इमोशनल या मेंटल प्रॉब्लम्स

कई बार ऐसा भी होता है कि आपके बच्चे स्कूल, दोस्तों या फिर घर-परिवार से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम से जूझ रहे होते हैं, लेकिन आपके साथ इन बातों को शेयर नहीं कर पाते हैं. कई बार स्ट्रेस और डर की वजह से भी उनका मन पढ़ाई में नहीं लग पाता है. ऐसा न हो इसलिए आपको अपने बच्चे से खुलकर बनबाट करनी चाहिए और उनके इमोशंस को समझने की भी कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि बच्चे को है आपकी जरूरत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Previous article होली मिलन समारोह में जम कर उड़े रंग-गुलाल
Next article Jsca B Divsion Cricket League : फ्रेंड्स एकादश की टीम 29 रन से जीती
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel