[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मार्केट का आटा असली या मिलावटी? हाथ में लेते ही कर लेंगे पहचान, जान लें अन्य तरीका

मार्केट का आटा असली या मिलावटी? हाथ में लेते ही कर लेंगे पहचान, जान लें अन्य तरीका

0
मार्केट का आटा असली या मिलावटी? हाथ में लेते ही कर लेंगे पहचान, जान लें अन्य तरीका
हाथ में लेकर आटा की हो रही है जांच, Pic Credit- Chatgpt

Wheat Flour Purity Test: आज के समय में मिलावट हर खाने की चीज पर मिलावट होने आम हो गया है. चाहे वह पनीर हो या मसाले या फिर चावल. यह न सिर्फ असली की तरह दिखता है बल्कि इसका गंध भी एकदम असली तरह रहता है. जिसे कोई भी तुरंत पता नहीं लगा सकता है. इन्हीं में से एक है आटा, जो कई बार मार्केट में बेहद सस्ता मिलता है. दुकानदार ये कहकर ग्राहकों को ठग लेते हैं कि ये फलाना कंपनी का ही दूसरा ब्रांड है. और इस आटे में मक्का, चावल, चोकर या रासायनिक पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आटा खरीदते या इस्तेमाल करने से पहले उसकी शुद्धता की पहचान की जाए. अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी लैब टेस्ट की नहीं, बल्कि घर बैठे कुछ आसान तरीकों इसे पहचान सकते हैं.

हथेली पर मलते ही खुल जाएगा सच

आटे की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका है हथेली टेस्ट. इसके लिए अपनी हथेली पर थोड़ा सा आटा लें और उसे दूसरी हथेली से हल्के से मलें. अगर आटा बहुत ज्यादा चिपचिपा हो जाए और हथेली पर परत की तरह जमने लगे, तो समझ लें कि उसमें मिलावट हो सकती है. शुद्ध गेहूं का आटा मलने पर हल्का चिपकता है, लेकिन हाथ छोड़ते ही झड़ जाता है और ज्यादा लेयर नहीं बनाता.

पानी से भी कर सकते हैं जांच

एक कटोरी पानी लें और उसमें एक चुटकी आटा डालें. यदि आटा पानी में तैरने लगे या जल्दी घुल जाए, तो उसमें मिलावटी तत्व हो सकते हैं. क्योंकि शुद्ध आटा धीरे-धीरे नीचे बैठता है और पानी को ज्यादा गंदा नहीं करता.

Also Read: Kitchen Tips: बर्तन जल जाए तो नो टेंशन, इस ट्रिक से मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग

सूंघकर भी पहचान सकते हैं मिलावट

शुद्ध गेहूं के आटे में हल्की प्राकृतिक खुशबू होती है. अगर आटे से तेज या अजीब गंध आए, या उसमें केमिकल जैसी महक महसूस हो, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है.

आटे के रंग पर भी दें ध्यान

शुद्ध आटा हल्के क्रीम या गेहूं के रंग का होता है. अगर आटा बहुत ज्यादा सफेद या जरूरत से ज्यादा चमकीला दिखे, तो संभव है कि उसमें ब्लीचिंग या अन्य रसायन मिलाए गए हों.

Also Read: Easy Yogurt Making Method: आधा भारत नहीं जानता दही जमाने का सही तरीका, इस आसान टिप्स से ठंड में जमाएं गाढ़ी दही 

Previous article यूपी के भुजा दुकानदार के घर से 40 हजार नकदी समेत लाखों की चोरी
Next article राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराये : भाजपा
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel