[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Loss Vegetables in Winter: सर्दियों में वजन कम करना हुआ आसान,डाइट में शामिल करें ये 3 सब्जियां

Weight Loss Vegetables in Winter: सर्दियों में वजन कम करना हुआ आसान,डाइट में शामिल करें ये 3 सब्जियां

0
Weight Loss Vegetables in Winter: सर्दियों में वजन कम करना हुआ आसान,डाइट में शामिल करें ये 3 सब्जियां
Weight Loss Vegetables in Winter

Weight Loss Vegetables in Winter: सर्दियों में कई लोगों को लगता है कि वजन कम करना सबसे मुश्किल काम है. इसका कारण यह है कि इस दौरान शादी और पिकनिक पार्टी अधिक होती है. जिसके कारण हम बाहर का खाना ज्यादा खाने लगते हैं.वहीं ठंड की वजह से हम एक्साईज भी कम करते हैं. इस दौरान बाॅडी को विटामिन डी भी कम मिलता और मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है. जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं इस मौसम में फैट बर्न करना मुश्किल नहीं बल्कि आसान है.आपको बस इन 3 चमत्कारी मौसमी और विटामिन रिच सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना है.

  • फूलगोभी : फूलगोभी सर्दियों की सबसे लोकप्रिय सब्जी है. यह सब्जी वजन घटाने में भी मदद करती है. फूलगोभी एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है. फूलगोभी सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है. इसके अलावा फूलगोभी शरीर को हाइड्रेट भी रखती है. इस सब्जी को रोजाना खाकर आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते है.
  • मेथी : मेथी सर्दियों की सबसे बेहतरीन सब्जियों में से एक है और इसे फैट कटर माना जाता है.मेथी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है. इसमें गैलेक्टोमैनन नामक एक खास तत्व होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं. इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है. आप मेथी को सब्जी, थेपला या मेथी की चाय के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  • पालक : पालक एक सुपरफूड है जो सर्दियों में आसानी से उपलब्ध होता है. यह कम कैलोरी वाला और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. पालक में थायलाकोइड्स होते हैं जो भूख को कम करने वाले हार्मोन को बढ़ाते हैं. यह आयरन, विटामिन ए और सी से भरपूर होता है जो ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है और व्यायाम के दौरान थकान नहीं होने देता.इसे सूप, स्मूदी, दाल में मिलाकर या पनीर के साथ सब्जी के रूप में खाएं.

Also Read : Weight Loss Tips: 21 दिन में स्लिम फीगर पाने के लिए अपनाएं बस 3 आसान ट्रिक्स

Also Read : Kali Mirch Ke Fayde: काली मिर्च का जादू, रोजाना बस एक चुटकी से भागेंगी बीमारियां कोसों दूर

Also Read : Haldi Amla Water Benefits: हर सुबह हल्दी और आंवला पानी पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Previous article bhagalpur news. चार करोड़ लेकर ठग फरार, 250 महिलाएं हुईं ठगी का शिकार
Next article छापेमारी में 30 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel