[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Loss Tips: नेचुरल तरीके से कम करें अपना बढ़ा हुआ वजन, जानें तरीका

Weight Loss Tips: नेचुरल तरीके से कम करें अपना बढ़ा हुआ वजन, जानें तरीका

0
Weight Loss Tips: नेचुरल तरीके से कम करें अपना बढ़ा हुआ वजन, जानें तरीका

How to lose weight naturally: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन एक काफी आम समस्या बन गयी है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से दुनिया की एक बड़ी आबादी इस परेशानी से जूझ रही है. बढे हुए वजन को कम करने के लिए अक्सर हम या तो जिम ज्वाइन कर लेते हैं या फिर डाइटिंग करन शुरू कर देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं इन चीजों के अलावा भी अगर आप कुछ चीजों को अपने डेली लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं तो अपने बढ़े हुए वजन को काफी हद तक नैचुरली कम कर सकते है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए इन तरीको के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बैलेंस्ड डायट

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप एक बैलेंस्ड डायट लें. कोशिश करें कि आप अपने डायट में प्रोसेस्ड फूड का नहीं बल्कि, अनप्रोसेस्ड फूड आइटम्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको फलों, सब्जियों, हॉल ग्रेन्स, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का सेवन बढ़ा देना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप भोजन के दौरान छोटे प्लेट और कटोरे का इस्तेमाल करे. इससे आप एक बार में ज्यादा खाने से बचे हुए रहेंगे.

Also Read: Weight Loss Tips: बिना जिम जाए तेजी से घटेगा आपका वजन, जानें क्या है मजेदार तरीका

Also Read: Fat Loss Tips: पेट में जमी चर्बी से पाना चाहते हैं छुटकारा? सुबह उठकर जरूर करें ये काम

भरपूर मात्रा में पीएं पानी

पूरे दिन के दौरान आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि हमें प्यास लगी होती है जिसे हम भूख समझ लेते है और खाना खाने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से हम बेवजह ही ज्यादा खाने लग जाते हैं.

फिजिकल एक्टिविटी

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी या फिर एक्ससरसाइज को शामिल करना चाहिए. रोजाना अगर आप एक घंटे भी वर्कआउट करते हैं तो इससे आपको काफी कम समय में अपने वजन में अंतर दिखाई देने लगेगा.

Also Read: Weight Loss Tips: जापानी लोग इस तरह से कम करते हैं अपना वजन, तरीका एकदम आसान

पर्याप्त मात्रा में नींद

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए यह काफी जरुरी हो जाता है कि आप प्रतिदिन कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें. जब आप सही तरीके से सोते नहीं है तो इससे आपके शरीर में हॉर्मोन बैलेंस में नहीं रहते हैं. कई बार जब ऐसा होता है तो हमें बिना वजह के भी भूख लगने लगती है जिससे हमारा वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है.

तनाव को करें मैनेज

तनाव को करें मैनेज जब आप काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो ऐसे में आप बीएन सोचे समझे खाने लगते है. कई बार यह भी कारण होता है कि आपका वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन न बढ़े तो ऐसे में आपको अपने स्ट्रेस लेवल्स को मैनेज करना चाहिए. स्ट्रेस लेवल्स को मैनेज करने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन, योगा और गहरी सांस लेने की तकनीक को शामिल करना चाहिए.

Also Read: Weight Loss Tips: स्मार्टफोन की मदद से कम करें बढ़ा हुआ वजन, ये है मजेदार तरीका

Previous article अयोध्या समेत 16 जगहों पर बनेगी सोलर सिटी : PM Modi
Next article Rangoli Design: विश्वकर्मा पूजा पंडाल की शोभा बढ़ा देंगे ये रंगोली डिजाइन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel