[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Loss Tips: सुबह से लेकर रात तक, वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये रूटीन

Weight Loss Tips: सुबह से लेकर रात तक, वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये रूटीन

0
Weight Loss Tips: सुबह से लेकर रात तक, वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये रूटीन

Daily Routine for Weight Loss: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन एक आम समस्या है. दुनिया की एक बड़ी आबादी है जो इस समय इस समस्या से जूझ रही है. बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अक्सर हम कई तरह के तरीके अपनाते है. कुछ लोग जिम जाकर वर्कआउट करने लगते हैं तो वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो डायटिंग की मदद लेते हैं. कुछ लोगों को इससे फायदा तो होता है लेकिन, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इसके बावजूद भी अपने बढ़े हुए वजन को कम नहीं कर पाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है जो अपने बढ़े हुए वजन की वजह से परेशान हैं और इसे काफी कम समय में कम करना चाहते हैं. आज हम आपको सुबह से लेकर शाम तक के लिए कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने बढ़े हुए वजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसे करें सुबह की शुरुआत?

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा और जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको पूरे दिन की प्लानिंग करने एक लिए थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम मिल जाएगा. सुबह उठकर आपको सबसे पहले एक से दो ग्लास पानी पी लेना चाहिए. इससे आपके शरीर से सभी हार्मफुल टॉक्सिन्स तो बाहर निकल ही जाएंगे बल्कि इसके साथ ही आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी भी मिल जाएगी. इसके बाद आपको 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक कोई भी फिजिकल एक्टिविटी या फिर वर्कआउट करना चाहिए. आप अगर चाहें तो दिन के किसी भी समय को वर्कआउट के लिए चुन सकते हैं. अपने वर्कआउट रूटीन में तेज चलना, योगा, पिलेट्स, जिम सेशन या घर पर एक क्विक HIIT रूटीन को शामिल कर सकते है. केवल यहीं नहीं, अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सुबहके समय एक हेल्दी और बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट लें. आपके डायट में प्रोटीन, हॉल ग्रेन्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स भी मौजूद हो.

Also Read: Weight Loss Tips: 30 की उम्र के बाद डायट में करें ये छोटे बदलाव, सेहत को होंगे बड़े फायदे

Also Read: Fat Loss Tips: सुबह की ये आदतें पेट की चर्बी घटाने में करेंगी आपकी मदद, जरूर करें ट्राई

दोपहर में करें ये काम

अगर आप वेट लोस जर्नी पर निकल पड़े हैं तो ऐसे में आपको अपने दोपहर के लंच का भी खास ख्याल रखना चाहिए. अपने लंच में घर में तैयार किये गए भोजन का सेवन करने की कोशिश करें. आपको अपने डायट में प्रोटीन, फल, सब्जियां, सीड्स और नट्स का सेवन करना चाहिए. कोशिश करें कि भोजन करने के तुरंत बाद किसी भी और चीज का सेवन न करें. अगर आपको अपने वजन और भी तेजी से कम करना है तो ऐसे में आपको लंच करने के बाद 10 से 15 मिनट तक टहलें जरूर. अगर आप रेगुलर बेसिस पर ऐसा करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और लंच के बाद महसूस होने वाली सुस्ती से भी आपकी बचाता है. वजन कम करने में हाइड्रेशन की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. कोशिश करें कि पूरे दिन के दौरान कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीएं. इससे आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्टेड रहता है.

शाम के समय क्या करें

जब बात आती है रात या फिर शाम की तो ऐसे में आपको शाम के बाद कैफीन का सेवन करने से भी बचना चाहिए. जब दिन के खत्म होने का समय आता है तो ऐसे में आपको हल्के-फुल्के फिजिकल एक्टिविटीज या फिर एक्ससरसाइज का सहारा लेना चाहिए. वजन कम करने के लिए आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप सोने से कम से कम दो घंटे पहले डिनर जरूर कर लें. अपने डिनर को एकदम लाइट और बैलेंस्ड रखने की कोशिश करें. कोशिश करें कि डिनर के बाद शुगर से लोडेड ड्रिंक्स या फिर डेजर्ट्स का सेवन न करें, इनका सेवन करने से आपकी नींद पर काफी गलत असर पड़ सकता है.

Also Read: Fat Loss Tips: मोम की तरह पिघल जाएगी पेट की चर्बी, अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें

Previous article Video: देहरादून की पहाड़ियों में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर
Next article झारखंड : कारोबारी मेहुल साह अपहरण मामले में 1 गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा- अश्लील वीडियो बना किया गया था ब्लैकमेल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel