[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे ये एक्ससरसाइज, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे ये एक्ससरसाइज, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

0
Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे ये एक्ससरसाइज, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

Workout for fat loss: अक्सर जब हमारा वजन बढ़ जाता है तो उसे कम करने के लिए हम कई तरह की तरकीबें अपनाने लगते हैं. कोई जिम जाना शुरू कर देता है तो कोई पूरी तरह से अपने डायट में बदलाव कर देता है. कई तो ऐसे भी लोग होते हैं जो जल्दी रिजल्ट पाने के लिए सप्लीमेंट्स की मदद लेने लगते हैं. कई बार यह तरीके काम तो कर जाते हैं लेकिन, कई बार ये हमारे लिए उतने कारगर साबित नहीं होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करना तो चाह रहे हैं लेकिन कम कर नहीं पा रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे एक्ससरसाइज बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप काफी आसानी से अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकेंगे. तो चलिए इन वर्कऑउट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रनिंग

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में रनिंग करना या फिर दौड़ना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है. यह एक ऐसा एक्ससरसाइज है जो काफी कम समय में ढेर सारे कैलरीज बर्न कर सकता है. जब आप दौड़ते हैं तो ऐसे में आपके कई मसल्स एक्टिव हो जाते हैं जिससे आपका हार्ट रेट बढ़ जाता है और शरीर में मौजूद चर्बी गलने लगती है. जब आप दौड़ते हैं तो ऐसे में आपके पैरों के मसल्स मजबूत होते हैं, लंग्स बेहतर तरीके से काम करते हैं और तनाव भी कम हो जाता है.

Also Read: Fat Loss Tips: 15 दिनों में मोटा सा पेट चला जाएगा अंदर, डेली रूटीन में शामिल करें ये एक्ससरसाइज

Also Read: Weight Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को गलाने में मदद करेंगे ये फल, आज ही डायट में करें शामिल

साइकिलिंग

साइकिलिंग भले ही एक लो-इम्पैक्ट वर्कआउट है लेकिन यह कैलरीज को तो बर्न करता ही है बल्कि, उसके साथ ही आपके एंड्यूरेंस को बेहतर भी बनाता है. यह आपके लोवर बॉडी को टारगेट करता है. जब आप रेगुलर बेसिस पर साइकिलिंग करते हैं तो ऐसे में आपका दिल मजबूत होता है, जॉइंट्स बेहतर तरीके से काम करते हैं. साइकिलिंग करने से आपका मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहता है.

स्विमिंग

बढ़े हुए वजन को कम करने में स्विमिंग आपकी काफी मदद कर सकता है. यह एक ऐसा एक्ससरसाइज है जो आपके पूरे शरीर को टारगेट करता है. अगर आप साइकिलिंग करते हैं तो इससे आपके शरीर में कई जगहों पर जमी हुई चर्बी पिघलती है. यह आपके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है, मसल्स को मजबूती देता है और फ्लेक्सिबिलिटी को भी बूस्ट करता है.

Also Read: ये चीजें बन सकती हैं आपके पेट में चर्बी जमने का कारण, समय रहते बनाएं दूरी

जम्पिंग रोप

जम्पिंग रोप या फिर रस्सी कूदना एक हाई इंटेंसिटी कार्डिओ एक्ससरसाइज है. यह आपके शरीर से भारी मात्रा में कैलरीज को बर्न करने में मदद करता है. जब आप रस्सी कूदते हैं तो ऐसे में आपके शरीर के कई मसल ग्रुप्स एक साथ एक्टिवेट होते हैं और काम करते हैं. यह आपके लोवर बॉडी को मजबूत बनाता है और इसके साथ ही आपके मेटाबोलिज्म को भी बूस्ट करता है.

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना आपके सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह आपके शरीर में जमी चर्बी को पिघलाने में मदद तो करता ही है बल्कि इसके साथ ही नए मसल्स बिल्ड करने में भी आपकी मदद करता है. जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का हिस्सा बनते हैं तो इससे आपकी काफी ज्यादा कैलरीज बर्न होती है. केवल यहीं नहीं, इससे आपका फिजिकल परफॉरमेंस तो बेहतर होता ही है बल्कि इसके साथ ही आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है.

Also Read: Weight Loss Tips: वजन कम करने के दौरान न करें ये बड़ी गलतियां, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Previous article बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ स्लोगन के साथ निकाली गयी प्रभात फेरी
Next article भभुआ व मोहनिया में ऑटो व इ-रिक्शे के लिए निर्धारित होंगे रूट व कलर कोड
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel